बॉलीवुड के कई सितारे फिल्मों में अभिनय करने के अलावा अपने बिजनेस की वजह से भी चर्चा में रहते हैं। बहुत से सितारें हैं जिनका रेस्टोरेंट और होटल का बिजनेस है। उन्हीं में से एक शिल्पा शेट्टी भी हैं। शिल्पा शेट्टी ने अपना नया रेस्टोरेंट खोला है। उन्होंने अपना नया रेस्टोरेंट मुंबई में खोला है। इस बात की जानकारी खुद अभिनेत्री ने दी है।
शिल्पा शेट्टी ने मुंबई में खोला आलीशान रेस्टोरेंट, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिल्पा शेट्टी फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय होने की वजह से भी चर्चा में रहती हैं। वह अपने फैंस के लिए खास तस्वीरें और वीडियो साझा करते रहती हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने नए रेस्टोरेंट की तस्वीर साझा की है। साथ ही इसके लिए खुशी भी जाहिर की है। तस्वीर में शिल्पा शेट्टी का नया रेस्टोरेंट काफी आलीशान नजर आ रहा है।
शिल्पा शेट्टी ने मुंबई के बांद्रा में Bastian chain का रेस्टोरेंट वर्ली में खोला है। बांद्र वाले Bastian में अक्सर बॉलीवुड सितारे हैंगआउट के लिए जाते रहते हैं। वर्ली वाले Bastian रेस्टोरेंट को शिल्पा शेट्टी ने पति राजकुंद्रा के साथ मिलकर खोला है। उन्होंने इस रेस्टोरेंट के मेनू में दूसरे डिश भी शामिल की हैं। वहीं इस खास मौके पर उन्होंने अपने दोस्त जेनेलिया डिसूजा और रितेश देशमुख को आमंत्रित भी किया था।
शिल्पा शेट्टी ने अभिनेत्री जेनेलिया डिक्रूज, रितेश देशमुख और पति राजकुंद्रा के साथ अपनी तस्वीरों को इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। तस्वीर में यह सभी सितारे काफी खूबसूरत दिखाई दे रहे हैं। तस्वीरों में शिल्पा शेट्टी का आलीशान रेस्टोरेंट भी काफी शानदार नजर आ रहे है। शिल्पा शेट्टी ने इसके अलावा अपनी और एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की।
अपनी दूसरी तस्वीर में शिल्पा शेट्टी ब्लैक कलर की ड्रेस में नजर आईं, जिसमें वह काफी खूबसूरत दिख रही हैं। इस तस्वीर के साथ शिल्पा शेट्टी ने अपने Bastian रेस्टोरेंट की जानकारी दी। उन्होंने अपनी तस्वीर के पोस्ट में लिखा, 'यह तैयार है'। आपको बता दें कि शिल्पा शेट्टी मुंबई में Bastian chain की को- ओनर हैं।
A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)
पढ़ें: कोरोना वायरस ने डाला इस फिल्म की शूटिंग में खलल, वरुण धवन और नीतू सिंह हुए संक्रमित