फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किसान आंदोलन पर ट्रोल हुईं कंगना ने अब उठाया टुकड़े-टुकड़े गैंग पर सवाल, कहा- 'क्या शाहीन बाग की बिरयानी...'

Sat, 05 Dec 2020 09:25 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 05 Dec 2020 09:25 AM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut Now Targets Shaheen Baag biryani gang and Khalistani terrorists Over CAA
कंगना रणौत - फोटो : Instagram-@TeamKangana

किसान आंदोलन के बीच कंगना रणौत (Kangana Ranaut) और दिलजीत दोसांझ के बीच सोशल मीडिया पर तीखी बहस देखने को मिली। दोनों ही अपना अपना पक्ष रखकर आपस में प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कंगना शुरू से ही किसान आंदोलन पर मुखर रही हैं। लेकिन किसानों के मामले में उन्हें मुंह की खानी पड़ी और ट्विटर पर उन्हें जमकर ट्रोल किया गया।

Kangana Ranaut Now Targets Shaheen Baag biryani gang and Khalistani terrorists Over CAA
कंगना रणौत - फोटो : twitter.com/KanganaTeam

हालांकि बाद में कंगना ने किसानों के समर्थन में भी कई सारे ट्वीट्स किए। अब कंगना ने ट्विटर के जरिए सीएए के आंदोलनकारियों और टुकड़े-टुकड़े गैंग को निशाने पर लिया है। दरअसल कंगना अपने ट्वीट्स के जरिए अपनी भावनाएं व्यक्त करती रहती हैं मगर इस दौरान वे खुद को मुसीबत में भी डालती नजर आती हैं।


Kangana Ranaut Now Targets Shaheen Baag biryani gang and Khalistani terrorists Over CAA
कंगना रणौत - फोटो : Twitter: @kanganateam

कंगना ने अपने इस ट्वीट में लिखा है- 'क्या शाहीन बाग का बिरयानी गैंग और खालिस्तानी आतंकवादी बता सकते हैं कि बिल को लेकर उनकी समस्या क्या है। यहां तक कि सीएए के समय भी सरकार की तरफ से कहा गया था कि कोई भी नागरिकता नहीं खोएगा बावजूद इसके उन्होंने दंगे किए और सैकड़ों लोगों की हत्या की।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut Now Targets Shaheen Baag biryani gang and Khalistani terrorists Over CAA
कंगना रणौत - फोटो : Social Media

कंगना आगे कहती हैं, कौन हैं ये खून के प्यासे दरिंदे जिन्होंने मासूमों को काट कर गटर में फेंका। अपनी नागरिकता के लिए कब तक ये दरिंदे खून की होली खेलेंगे? किसने छीनी इनकी नागरिकता? ये मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है की मैं सवाल करूं? कौन होते हो तुम किसानों से उनका हक छीनने वाले? बताओ क्या नहीं समझ आ रहा तुम्हें?

विज्ञापन
Kangana Ranaut Now Targets Shaheen Baag biryani gang and Khalistani terrorists Over CAA
कंगना रनौत - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल कंगना ने किसान आंदोलन में शामिल हुईं एक बुजुर्ग महिला को शाहीन बाद की बिलकिस बानो बताकर काफी आपत्तिजनक बातें लिखी थीं। हालांकि बुरी तरह ट्रोल होने के बाद उन्होंने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed