शिल्पा शेट्टी लंबे समय बाद फिल्म 'निकम्मे' और 'हंगामा 2' से बड़े पर्दे पर वापसी करने वाली हैं हालांकि टीवी की दुनिया में वो लगातार सक्रिय रहती हैं। कुछ समय पहले शिल्पा डांस रियलिटी शो 'सुपर डांसर चैप्टर 3' को जज कर रही थीं। शो के सेट से भी शिल्पा की मौज मस्ती की तस्वीरें अक्सर सामने आती रहती थीं। अब बात एंजॉय करने की हो तो होली के त्योहार पर शिल्पा कुछ अनोखा ना करें ऐसा कैसे हो सकता है।
भांग के नशे में जमकर झूमी थीं शिल्पा शेट्टी, दोस्त के साथ करने लगीं नागिन डांस
शिल्पा शेट्टी के घर हर साल होली पार्टी आयोजित की जाती है। जहां शिल्पा दोस्तों और करीबियों के साथ रंग और गुलाल खेलती नजर आती हैं। साल 2017 का ऐसा ही एक वीडियो सामने आया था जो काफी वायरल हुआ था।
शिल्पा के पति राज कुंद्रा ने होली का ये वीडियो पोस्ट किया था। वीडियो में शिल्पा भांग के नशे में चूर दिखीं। शिल्पा अपनी दोस्त रोहिणी अय्यर के साथ दोनों हाथ उठाकर नागिन डांस करती नजर आई थीं, जबकि शमिता शेट्टी वीडियो बना रही हैं।
वीडियो के साथ राज कुंद्रा ने कैप्शन में लिखा- 'दो घूंट भांग का ये असर है।' उस साल शिल्पा ने होली खंडाला स्थित अपने फार्महाउस में मनाई थी। वहां उनके साथ परिवार और करीबी दोस्त भी थे जिन्होंने होली के त्योहार को खूब एंजॉय किया।
The 2 sips of bhaaang effect!!! Hahaha @rohiniyer @officialshilpashetty #HoliWeekend #happyholi
A post shared by Raj Kundra (@rajkundra9) on
शिल्पा ने राज कुंद्रा से 2009 में शादी की थी। राज ने पहली पत्नी कविता कुंद्रा को तलाक दे दिया था। राज और शिल्पा के एक बेटा विवान और एक बेटी समीशा हैं। हाल ही में शिल्पा की ये बेटी सरोगेसी से हुई है। शिल्पा और उनके पति राज कुंद्रा इस जानकारी को लंबे समय तक छिपाए रखा। बेटी के जन्म के बाद शिल्पा ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर कर खुशखबरी दी थी। तस्वीर में शिल्पा की बेटी उनका हाथ पकड़े नजर आई थीं।