44 वर्षीय अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी हाल ही में दूसरी बार मां बनी हैं। ऐसे में फैंस शिल्पा की बेटी की तस्वीर का इंतजार कर रहे थे। पहली बार शिल्पा बेटी समीशा के साथ नजर आई हैं। इस दौरान उनके पति राज कुंद्रा और बेटा वियान भी साथ में था।
2 of 5
shilpa shetty
- फोटो : social media
शिल्पा शेट्टी को उनके पूरे परिवार के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। शिल्पा ने बेटी को गोद में ले रखा था। साथ ही राज कुंद्रा और वियान साथ में खड़े फोटोग्राफर्स को पोज दिए। बेटी को गोद में लिए शिल्पा बेहद खुश नजर आईं।
3 of 5
shilpa shetty
- फोटो : social media
शिल्पा ने इस दौरान पिंक-व्हाइट कलर की ड्रेस पहनी। साथ ही पिंक कलर के ओवर साइज्ड सनग्लासेस लगा रखे थे जो उन पर खूब जच रहे थे। वहीं राज कुंद्रा और वियान ने मैचिंग ड्रेस पहनी। दोनों ने सफेद टीशर्ट के साथ ब्लू जींस कैरी की।
4 of 5
shilpa shetty
- फोटो : social media
शिल्पा के घर आई इस नन्ही परी का जन्म 15 फरवरी 2020 को हुआ था, जिसकी जानकारी शिल्पा ने इंस्टाग्राम पर 21 फरवरी को पोस्ट करके दी। पोस्ट में शिल्पा ने लिखा था- 'ओम गणेशाय नम:, हमारी प्राथर्नाओं का जवाब मिल गया है। ये बताते हुए खुशी हो रही है कि नन्ही परी ने हमारे घर पर कदम रखा है। समीशा शेट्टी कुंद्रा। समीशा ने 15 फरवरी 2020 को जन्म लिया। घर में जूनियर SSK आ गई हैं।' बता दें कि शिल्पा शेट्टी ने राज कुंद्रा से 22 नवंबर 2009 को शादी की थी।
5 of 5
shilpa shetty
- फोटो : social media
बेटी के जन्म के बाद एक इंटरव्यू में शिल्पा ने कहा- 'हम लोग पांच साल से दूसरे बच्चे की कोशिश कर रहे थे। मैंने 'निकम्मा' फिल्म साइन कर ली थी और 'हंगामा 2' के लिए अपनी तारीखें फाइनल कर दी थीं। मुझे खबर मिली कि फरवरी में हम लोग फिर से माता-पिता बनने जा रहे हैं तब पूरे महीने लगाकर अपने काम के शेड्यूल को जल्दी-जल्दी खत्म कर लिया।'
बॉलीवुड के ये छह स्टार नहीं मनाते होली, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे फैंस