शर्लिन चोपड़ा ने राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी कुंद्रा के खिलाफ धोखाधड़ी करने और मानसिक प्रताड़ना के लिए शिकायत दर्ज करवाई है। शर्लिन ने कहा- मैंने राज कुंद्रा के खिलाफ यौन उत्पीड़न, धोखाधड़ी और धमकी देने के लिए प्राथमिकी दर्ज कराई है।
शिकायत: शर्लिन चोपड़ा ने राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के खिलाफ दर्ज कराई FIR, लगाया यौन उत्पीड़न और धोखाधड़ी का आरोप
शर्लिन अपने बयान में कहती हैं- लड़कियों से जिस्म की नुमाइश करवा कर आप उनकी पेमेंट क्लियर क्यों नहीं करते हैं, उन्हें चूना क्यों लगाते हैं? आप उनको टोपी क्यों पहनाते हैं? क्या ये होता है एथिकल बिजनेस?
आज मैं अपनी कानूनी टीम के साथ जुहू पुलिस स्टेशन पर गई थी राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के खिलाफ़ शिकायत दर्ज कराने।@TheShilpaShetty pic.twitter.com/46TkiXTs6t
शर्लिन अपने बयान में कहती हैं- आपको बिजनेसमैन बनना है तो जाइए सीखिए टाटा कैसे बिजनेस करते हैं। एथिक्स के साथ करते हैं। जो वाद करते हैं, उन्हें निभाते हैं। आप क्या करते हैं? आप आर्टिस्ट के घर पर जाकर उनके साथ यौन शोषण करते हैं। अंडरवर्ल्ड की धमकी देते हैं। और फिल्म इंडस्ट्री से बाहर निकालने की धमकी देते हैं। मैं अब नहीं डरने वाली।