बॉलीवुड और टेलीविजन के मशहूर अभिनेता शेखर सुमन ने ऐसा ही कारनामा 54 साल की उम्र में कर दिखाया था। उस वक्त जब वो लोगों के सामने आए तो उन्हें देखकर सभी हैरान रह गए। शेखर की बॉडी की तारीफ शाहरुख खान और ऋतिक रोशन जैसे फिट एक्टर्स ने भी की थी।
2 of 4
Shekhar Suman
- फोटो : Social Media
शेखर सुमन ने अपनी ट्रांस्फॉर्मेशन जर्नी को लेकर टाइम्स ऑफ इंडिया से बात की। उन्होंने बताया कि कई दिनों तक सोचने के बाद एक दिन उन्होंने अचानक फिटनेस पर ध्यान देने का फैसला किया। शेखर ने बताया कि उन्हें एक म्यूजिक एल्बम में काम करने का मौका मिला, जिसमें उनके साथ ब्रूना अब्दुल्ला थीं। दोनों की उम्र में आधे का अंतर था तो इसलिए शेखर को ब्रूना से मैच करने की जरूरत महसूस हुई।
3 of 4
Shekhar Suman
- फोटो : Social Media
शेखर सुमन ने कहा, 'एक दिन मैं बस उठ गया और मैंने कहा कि मुझे अपने सिक्स पैक एब्स, ट्राइसेप्स और बाइसेप्स चाहिए और मैंने वर्कआउट करना शुरू किया। मैं देखना चाहता था कि क्या मैं फिटनेस बना सकता हूं और इसे बनाए रख सकता हूं। मुझे चैलेंज लेना पसंद है। मैंने ये शुरू किया और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। मैं पूरी ताकत से वर्कआउट कर रहा था। मैंने स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो की। मैंने उस जिम में जाना शुरू किया जहां सैफ अली खान और अजय देवगन जाया करते थे।'
शेखर ने बताया कि जब उनका ट्रांस्फॉर्मेशन हुआ तो शाहरुख खान और ऋतिक रोशन ने उन्हें फोन करके उनकी तारीफ की। उन्होंने कहा कि मुझे इस बात की बहुत खुशी है कि मैंने बहुत से लोगों को प्रेरित किया और लोगों ने मुझे भी प्रेरित किया। शेखर ने कहा कि उन्होंने बॉडी बनाते समय कभी भी स्टेरॉयड के इस्तेमाल नहीं किया।
मुंबई पुलिस को शुक्रिया कहने के लिए उर्वशी रौतेल ने कॉपी किया सिद्धार्थ मल्होत्रा ट्वीट, कुछ दिन पहले ही मांगी थी मांफी