फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shehzada Trailer: डेविड के बेटे ने कार्तिक को बनाया शहजादा, कृति सेनन ने बताया संपूर्ण मनोरंजक पारिवारिक फिल्म

Thu, 12 Jan 2023 07:57 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 12 Jan 2023 07:57 PM IST
विज्ञापन
Shehzada trailer Released Kartik Aaryan Kriti Sanon Rohit Dhawan talks about the film in Launch event
फिल्मः शहजादा ट्रेलर लॉन्च इवेंट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कार्तिक आर्यन हिंदी सिनेमा की नई पीढ़ी के हीरो नंबर वन अपनी पिछली फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ से ही बन चुके हैं। फिल्मों की कामयाबी का औसत भी उनका कमाल का रहा है। अब अपनी नई फिल्म 'शहजादा' के जरिए कार्तिक आर्यन निर्माता के रूप में भी अपनी शुरुआत कर रहे हैं। निर्माता बनने के सवाल पर कार्तिक आर्यन ने कहा, 'कुछ सिचुएशन ऐसी थी कि फिल्म का निर्माता मुझे बनना पड़ा, लेकिन मैं खुद को फिल्म का एक्टर ही मानता हूं और एक्टर बनकर ही खुश हूं, उड़ रहा हूं।’

Shehzada trailer Released Kartik Aaryan Kriti Sanon Rohit Dhawan talks about the film in Launch event
फिल्मः शहजादा ट्रेलर लॉन्च इवेंट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म 'शहजादा' साल 2020 में रिलीज हुई अल्लू अर्जुन की तेलुगु फिल्म 'अला वैकुंठपुरमूलू' की रीमेक है। इस फिल्म का ट्रेलर गुरुवार को मुंबई के गेइटी थिएटर में रिलीज किया गया। पिछली बार इसी जगह रितिक रोशन की फिल्म 'विक्रम वेधा' का अल्कोहलिया सॉन्ग रिलीज हुआ था। ट्रेलर के हिसाब से देखें तो 'शहजादा' पूरी तरह गोविंदा स्टाइल मसाला फिल्म है। और,कार्तिक आर्यन की जब गेइटी थिएटर में गोविंदा स्टाइल में एंट्री हुई तो उनका स्वागत भी बैंड बाजे के साथ किया गया। मंच पर आए तो मुकुट पहनाकर उनका स्वागत किया गया।

Shehzada trailer Released Kartik Aaryan Kriti Sanon Rohit Dhawan talks about the film in Launch event
फिल्मः शहजादा ट्रेलर लॉन्च इवेंट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इस मौके पर कार्तिक आर्यन ने कहा, 'मैं भीड़ से निकला हुआ इंसान हूं और पहली बार ऐसी फिल्म कर रहा हूं। 'भूल भुलैया 2' में पहली बार हॉरर कॉमेडी किया था, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया, मुझे उम्मीद है कि दर्शक इस फिल्म को भी उतना ही प्यार देंगे, जितना प्यार मेरी पिछली फिल्म 'भूल भुलैया 2' को दिया था। फिल्म 'लुका छुपी' के बाद कृति सेनन और कार्तिक आर्यन की जोड़ी चार साल के बाद 'शहजादा' में वापस आ रही है। हाल ही में रिलीज हुई कृति सेनन की फिल्म 'भेड़िया' फ्लॉप रही थी। अपनी इस नई फिल्म के बारे में कृति सेनन ने कहा, 'काफी लंबे समय के बाद मैं फिल्म 'शहजादा' में ग्लैमरस रोल में दिखूंगी। पहले की फिल्मों में पारिवारिक मूल्यों की बात की जाती थी जो फिल्मों में दिखनी बंद हो गई थी, वह इस फिल्म में दिखेगी। यह फिल्म 10 फरवरी को रिलीज हो रही है तो हम चार दिन पहले ही वेलेंटाइन डे मना लेंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Shehzada trailer Released Kartik Aaryan Kriti Sanon Rohit Dhawan talks about the film in Launch event
फिल्मः शहजादा ट्रेलर लॉन्च इवेंट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बॉलीवुड को 'शहंशाह', 'बादशाह', 'दबंग' के बाद अब 'शहजादा' भी मिल गया है। कार्तिक आर्यन कहते है, 'नाम तो आते जाते रहते हैं, नाम में क्या रखा है। बस, मैं अपने काम से लोगों का मनोरंजन करना चाहता हूं। जिस तरह से 'भूल भुलैया 2' में पहली बार हॉरर कॉमेडी करने का जुनून था, वैसे ही जुनून 'शहजादा' करते वक्त रहा है। जिस तरह से मेरे फैंस मेरी फिल्मों को देखकर खुश होते हैं, उसी तरह से मैं अपनी फिल्में थिएटर में देखकर खुश होता हूं। अपनी सफलता से खुश हूं, उड़ रहा हूं।'

विज्ञापन
Shehzada trailer Released Kartik Aaryan Kriti Sanon Rohit Dhawan talks about the film in Launch event
फिल्मः शहजादा ट्रेलर लॉन्च इवेंट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

'शहजादा' का निर्देशन वरुण धवन के भाई रोहित धवन ने किया है। रोहित धवन कहते हैं, 'कार्तिक आर्यन इस फिल्म में एक ऐसे शहजादा का किरदार निभा रहे हैं, जिसे खुद नहीं पता कि वह शहजादा है।' ट्रेलर लांच के दौरान कार्तिक आर्यन ने परेश रावल को थप्पड़ मारने वाले सीन का जिक्र भी खास तौर पर किया। उन्होंने कहा, 'वह सीन बहुत ही मुश्किल सीन था मेरे लिए। परेश रावल सर ने अगर सहयोग नहीं किया होता तो वह सीन मै नहीं कर पाता।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed