सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' इन दिनों चर्चाओं में है। इससे पलक तिवारी और शहनाज गिल दोनों अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। वहीं, बीते दिन पलक तिवारी ने सलमान खान को लेकर कुछ ऐसी बात कह दी जिससे सोशल मीडिया की हलचल बढ़ गई। पलक ने भाईजान की ओर से सेट पर कपड़ों को लेकर बनाए गए नियम के बयान से सुर्खियां बटोरीं। इसी पर अब शहजान गिल ने बात करते हुए पलक के बयान पर हैरान करने वाला रिएक्शन दिया है।
2 of 5
पलक तिवारी
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' से बड़े पर्दे पर कदम रखने वालीं एक्ट्रेस पलक तिवारी इन दिनों इसके प्रमोशन में बिजी हैं। वहीं, एक इवेंट के दौरान पलक ने सलमान खान की ओर से सेट पर लड़कियों के लिए बनाए गए नियम का जिक्र करते हुए कहा था, 'जब मैं अंतिम में सलमान सर के साथ काम कर रही थी, तो उनका एक नियम होता था। सलमान सर का एक नियम था कि सभी लड़कियां मेरे सेट पर अपनी नेकलाइन ढंक कर रहेंगी, जैसे अच्छे घरों की लड़कियां रहती हैं। मुझे नहीं लगता यह बात किसी को भी पता है,लेकिन यह सच है।'
3 of 5
पलक तिवारी
- फोटो : सोशल मीडिया
पलक तिवारी के इस बयान ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी। एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल किया जाने लगा जिसे देखते हुए उन्होंने बीते दिन अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में इस बयान से पलटी मार ली। पलक ने अपनी सफाई पेश करते हुए कहा, 'मेरी बताई गई बात को गलत समझा गया है। मैं बस इतना कहना चाहती थी कि मैंने अपने लिए कुछ दिशा-निर्देश तय किए हैं कि कैसे अपने से बड़े लोगों के सामने मुझे कपड़े पहनने चाहिए। सलमान सर उनमें से एक हैं।'
Chrisann Pereira: बॉलीवुड अभिनेत्री क्रिसन परेरा को अरब पुलिस ने किया जेल में बंद, ड्रग्स मामले को लेकर हुई है
4 of 5
शहनाज गिल
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, पलक ने भले ही अपने पिछले बयान से पलटी मार ली हो, लेकिन अब तक उसकी चर्चा चारों ओर हो रही है। इसी को लेकर शहनाज गिल से भी सलमान खान के नियम को लेकर सवाल पूछा गया, जिस पर एक्ट्रेस ने कहा, 'ऐसा कुछ नहीं है, मैंने प्रमोशन के दौरान बहुत ही सेक्सी ड्रेस पहनी थी।' इस तरह शहनाज ने साफ कर दिया है कि भाईजान ने ऐसा कोई नियम नहीं बनाया था।
Bholaa OTT Release: बॉक्स ऑफिस पर फेल 'भोला' ओटीटी पर दिखाएगी कमाल? जानें कब और कहां दस्तक देगी अजय की फिल्म
5 of 5
शहनाज गिल
- फोटो : सोशल मीडिया
शहनाज गिल ने सलमान खान की तारीफ करते हुए आगे कहा, 'सलमान हकीकत में वैसे ही हैं जैसे 'बिग बॉस' के मंच पर नजर आते रहे हैं। मैं उनमें कोई अंतर नहीं देख रही। वह दूसरों को अच्छी सलाह देते हैं और प्रेरित करते हैं। उन्होंने मेरा सही दिशा में मार्गदर्शन किया और इस पर ध्यान लगाने को कहा। उनके कहने पर मैं हिंदी में सुधार कर रही हूं।'