पंजाब की कटरीना कैफ कही जाने वाली अभिनेत्री शहनाज गिल काफी समय से चर्चा में हैं। कभी वह अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं तो कभी उनका कोई वीडियो वायरल हो जाता है। बहुत जल्द वह सलमान खान की आने वाली फिल्म कभी ईद कभी दिवाली में नजर आने वाली हैं। हाल ही में अभिनेत्री को मुंबई के महबूब स्टूडियो के बाहर स्पॉट किया गया है। जहां उन्होंने खुद पैपराजी से बात करते हुए बताया कि वह बहुत जल्द संजय दत्त के साथ अमेरिका जा रही हैं।
Shehnaaz Gill: इस अभिनेता संग अमेरिका जाएंगी शहनाज गिल, 'कभी ईद कभी दिवाली' के बाद झोली में आई एक और फिल्म!
फैन पेज विरल भयानी पर शेयर किए गए एक वीडियो में शहनाज गिल गुलाबी रंग की खूबसूरत सी शॉर्ट ड्रेस में हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि शहनाज के आते ही पैपराजी उनपर फूल बरसाने लगते हैं। ये देखते ही शहनाज काफी खुश हो जाती हैं। और कहती हैं- मैं चली अमेरिका संजू बाबा के साथ। शहनाज के इस बयान के बाद उनके फैंस ने कयास लगाने शुरू कर दिए हैं कि कभी ईद कभी दिवाली के बाद शहनाज की झोली में एक और फिल्म आ गई है।
बता दें कि फिल्म को लेकर अभी शहनाज गिल और संजय दत्त की तरफ से कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है। बता दें कि कभी ईद कभी दिवाली की घोषणा से पहले शहनाज को सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 13 में देखा गया था। इस शो में वह अपने बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ शुक्ला के साथ नजर आई थीं। दोनों एकसाथ काफी अच्छे लगते थे। सिद्धार्थ की मौत के बाद तो शहनाज एकदम टूट गई थीं। अब धीरे-धीरे वह खुद को संभाल रही हैं।
बता दें कि कुछ समय पहले शहनाज गिल को सलमान खान के घर पर ईद की पार्टी में देखा गया था। इस दौरान वह सलमान खान के गले लगती और उन्हें किस करती नजर आईं थी। इस बात को लेकर शहनाज को काफी ट्रोल भी किया गया था।