बॉलीवुड में 'अबे खामोश' डॉयलॉग से अपनी अलग पहचान बनाने वाले एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा ने सदी के
महानायक अमिताभ बच्चन की फिल्म 'शोले' और 'दीवार' को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की गलतियों को गिनाते हुए बताया कि आखिर उन्होंने आज तक अमिताभ की फिल्म 'शोले' और 'दीवार' क्यों नहीं देखी।
दरअसल शत्रुघ्न सिन्हा ने बताया कि 'शोले' फिल्म के डायरेक्टर रमेश सिप्पी ने अमिताभ बच्चन यानि 'जय' के रोल के लिए पहले शत्रुघ्न को ऑफर किया था। मगर शत्रुघ्न ने 'शोले' में काम करने से मना कर दिया था।
ऐसे ही अमिताभ की फिल्म 'दीवार' के लिए भी उन्हें ऑफर किया गया था। मगर उन्होंने उस में भी काम करने से मना कर दिया। सौभाग्य से अमिताभ की ये दोनों फिल्में इतनी हिट हुई कि वो सदी की महानायक बन गए।
मगर शत्रुघ्न ने इस बात के लिए खुशी भी जाहिर की कि उनका दोस्त महानायक बना। आपको बता दें कि इसी बात के चलते शत्रुघ्न ने अमिताभ की दोनों फिल्मों को आज तक नहीं देखा है।
इतना ही नहीं शत्रुघ्न ने फिल्म में अपनी विलन की भूमिका के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि मेरे खलनायक बनने के रोल को लोगों ने बहुत पसंद किया था। जब भी वो पर्दे पर आते थे तो लोग तालियों से उनका स्वागत करते थे। उन्होंने कहा कि खलनायक बनकर लोगों की तालियां पाना बहुत मुश्किल काम होता है।