केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक फरवरी को वित्त वर्ष 2021-22 के लिए कुल 34,83,236 करोड़ रुपए का बजट पेश किया। इसके बाद हर क्षेत्र से मिली जुली प्रतिक्रियाएं सामने रही हैं। बिजनेस जगत के अलावा फिल्म इडंस्ट्री से भी प्रतिक्रिया मिली है। अभिनेता-राजनीतिज्ञ शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा है कि केंद्र ने फिल्म उद्योग के बारे में ध्यान नहीं दिया जो कोरोना लॉकडाउन के बाद खुद को पुनर्जीवित करने के लिए संघर्ष कर रहा है।
2 of 5
शत्रुघ्न सिन्हा
- फोटो : PTI
शत्रुघ्न सिन्हा ने सोमवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा घोषित 2021 के केंद्रीय बजट को शोकयुक्त बताया। उन्होंने कहा कि यह सब फिल्म उद्योग की उपेक्षा करता है। एक साक्षात्कार में शत्रुघ्न बोले केंद्र मनोरंजन उद्योग के बारे में बिल्कुल चिंतित नहीं है।
3 of 5
शत्रुघ्न सिन्हा
- फोटो : ANI
शॉटगन ने कहा कि फिल्म उद्योग ठप पड़ा था, लेकिन उसके बारे में किसी को कोई फिक्र नहीं थी। केंद्र ने सिनेमाघरों को 100% नियंत्रण और कब्जे की अनुमति दी थी, लेकिन राज्य सरकार के साथ पहले से ही टकराव है जो इस पर फैसला करेगी। अगर माना कि अधिभोग के मामले में वे 50% की अनुमति देते भी हैं और यदि मामलों में वृद्धि होती है तो नहाएंगे क्या निचोड़ेंगे क्या?
4 of 5
सिनेमा हॉल में होंगे प्रोटोकॉल्स
- फोटो : Social media
वीकेंड पर सिनेमा हॉल को 100% क्षमता के साथ संचालित करने की अनुमति दी गई और कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार एसओपी (स्टैंड ऑपरेटिंग प्रक्रिया) का एक नया सेट जारी किया गया। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने कहा है कि हॉल में लंबे इंटरमिशन को विभिन्न पंक्तियों में बैठे दर्शकों को अलग जगह पर स्थानांतरित करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।
5 of 5
श्री सिनेमा हाल के बाहर पसरा सन्नाटा
- फोटो : अमर उजाला
वहीं बता दें कि अब जब फिल्म प्रोडक्शन बड़े पैमाने पर फिर से शुरू हो गया है तो निर्माताओं के लिए थियेटर प्रदर्शन कमतर लाभदायक विकल्प बना हुआ है। सिनेमाघरों में जारी की गई मुट्ठी भर फिल्में भी कम ही हैं।