सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे तैमूर अली खान आए दिन सुर्खियों में रहते हैं। वह बॉलीवुड के ही नहीं इस देश के भी सबसे लोकप्रिय स्टार किड्स हैं। लोग उनकी एक झलक पाने के लिए हमेशा बेताब रहते हैं। छोटे नवाब जब भी घर से बाहर निकलते हैं, अखबार की सुर्खियों में छा जाते हैं। तैमूर की खबरों को लेकर उनकी दादी और दिग्गज अभिनेत्री शर्मिला टैगोर ने बड़ी बात बोली है।
2 of 5
सोहा अली खान शर्मिला टैगोर
- फोटो : social media
अंग्रेजी वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार शर्मिला टैगोर हाल ही में एक इवेंट में पहुंची। यहां उन्होंने सोशल मीडिया और मुख्यधारा की मीडिया में तैमूर की कवरेज को लेकर बात की। उन्होंने कहा- 'मुझे लगता है कि हमें इसके साथ रहना होगा, यह सोशल मीडिया का जमाना है। मुझे नहीं लगता कि इसके बारे में कुछ भी किया जा सकता है। उन्हें लगता है कि ट्रेंड को पीछे नहीं छोड़ सकते इससे अच्छा है उसे जॉइन कर लें।'
3 of 5
sharmila tagore
- फोटो : instagram
'आराधना' की एक्ट्रेस को लगता है कि तैमूर को लेकर मीडिया की जो सबसे ज्यादा कवरेज होती है वह सही नहीं है क्योंकि तैमूर इस तरह की चीजों के लिए अभी बहुत छोटे हैं। शर्मिला टैगोर कहती हैं- 'मैं बहुत ही पूराने विचारों की हूं, मुझे नहीं लगता है कि बच्चों को इन सबसे अवगत कराया जाना चाहिए। फिर भी मीडिया में उसकी कवरेज होती रहती है, इसलिए मैं सारा से सीखती हूं कि जिसे हम हरा नहीं सकें, उसके जॉइन कर लें।'
4 of 5
kareena kapoor khan
- फोटो : instagram
गौरतलब हाल ही में करीना कपूर खान को बेटे तैमूर अली खान की वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोल होना पड़ा है। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने करीना को ट्रोल करते हुए कहा था कि तैमूर को देखकर लग रहा है कि उसे खाना नहीं मिलता और भूखा है। करीना अच्छी मां नहीं है। वहीं करीना कपूर ने ट्रोलर्स की इस बात करारा जवाब दिया।
5 of 5
kareena kapoor khan
- फोटो : instagram
उन्होंने कहा, 'तैमूर भूखा नहीं है। मुझे लगता है वो कुछ ज्यादा ही खा रहा है आजकल। मुझे तो वो मोटा लग रहा है।' करीना ने इस सवाल का भी जवाब दिया जिसमें एक यूजर ने उनसे पूछा था, 'बच्चे के नाम पर लाइक्स लेती हो, जनता माफ नहीं करेगी।