अभिनेता रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'शमशेरा' के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। इसके अलावा वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी बराबर चर्चा में हैं। वह जल्द ही पिता बनने वाले हैं। यही वजह है कि रणबीर इन दिनों मीडिया बातचीत में पेरेंटिंग और अपने फ्यूचर किड्स को लेकर भी खूब बातें साझा कर रहे हैं। एक हालिया बातचीत में भी रणबीर का यही अंदाज देखने को मिला। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि उनके बच्चे उनकी और आलिया भट्ट की सभी फिल्में देखें और उनकी समीक्षा करें।
2 of 4
रणबीर कपूर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
रणबीर कपूर ने हाल ही में मीडिया से हुई एक बातचीत के दौरान कहा, 'मैं हमेशा सतर्क रहता हूं, क्योंकि मुझे पता है कि इसका असर सोसाइटी पर पड़ता है। मैं मनोरंजन के लिए कभी ऐसा कुछ नहीं करूंगा कि किसी को नीचा दिखाना पड़े। मेरा व्यक्तित्व ऐसा ही है। मैंने जितनी भी फिल्में की हैं, उनमें से किसी को भी लेकर मुझे कोई पछतावा नहीं है। न ही किसी फिल्म को लेकर कोई शर्म और झिझक है।' रणबीर ने आगे कहा, 'मुझे नहीं लगता है कि मेरी कोई फिल्म ऐसी है, जो मैं अपने बच्चों से छिपाना चाहूंगा। मेरे ख्याल से असफलता भी सफलता के बराबर की महत्वपूर्ण है।'
3 of 4
रणबीर कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर कपूर ने कहा, 'मैं अपने बच्चों से अपनी फिल्मों की आलोचना सुनना पसंद करूंगा। मुझे अच्छा लगेगा जब वो कहेंगे, 'पापा वह फिल्म सच में बेकार थी।' हो सकता है जब वह किसी फिल्म के लिए कहेंगे, 'पापा वह फिल्म सच में मजेदार थी' तो मैं भी उनके साथ-साथ हंसू। इससे मुझे खुशी होगी।'
4 of 4
रणबीर कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
काम की बात करें तो रणबीर 'शमशेरा' के अलावा फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' को लेकर भी चर्चा में हैं। इसमें रणबीर के अलावा आलिया भट्ट्, अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और नागार्जुन भी मुख्य किरदार में नजर आएंगे। आलिया और रणबीर की साथ में यह पहली फिल्म है, जो 09 सितंबर को रिलीज होगी। वही फिल्म 'शमशेरा' 22 जुलाई को रिलीज होगी। इसमें संजय दत्त और वाणी कपूर भी नजर आने वाले हैं।