अपनी डांसिंग स्टाइल के लिए अभिनेता शम्मी कपूर बॉलीवुड के रॉकस्टार कहलाए। उस दौर के साथ-साथ आज की युवा पीढ़ी भी उनके गानों पर थिरकती नजर आती है। आज शम्मी कपूर की पुण्यतिथि पर जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़े यादगार किस्सेे।
2 of 11
शम्मी कपूर
- फोटो : फाइल फोटो
शम्मी कपूर के पिता पृथ्वीराज कपूर और मां रामशरणी इस बात से बहुत दुख में थे कि राज कपूर के बाद हुए उनके दो बच्चे चल बसे थे। जब शम्मी गर्भ में थे तो उन्हें डर सता रहा था। शम्मी अपने परिवार के अकेले बच्चे थे जिनकी डिलीवरी अस्पताल में हुई थी। दो बच्चों के अचानक निधन के बाद जब शम्मी कपूर का जन्म हुआ तो उन्हें राजकुमारों की तरह पाला गया।
3 of 11
शम्मी कपूर
- फोटो : फाइल फोटो
शम्मी कपूर को भाई राज कपूर की वजह से स्कूल छोड़ना पड़ा था। उन दिनों पृथ्वी थियेटर्स में शम्मी को शकुंतला नाटक में भरत का रोल मिला था। इस रोल को पहले राज कपूर करने वाले थे लेकिन उन्हें स्कूल से छुट्टी नहीं मिली। ऐसे में उन्हें स्कूल छोड़ना मिला। उसी स्कूल में शम्मी भी पढ़ा करते थे।
4 of 11
शम्मी कपूर
- फोटो : फाइल फोटो
स्कूल छोड़ने के बाद शम्मी की जिंदगी में एक वक्त ऐसा आया जब उन्हें कॉलेज भी छोड़ना पड़ा। कॉलेज छोड़ने के बाद शम्मी कपूर घर आए और पृथ्वीराज कपूर से माफी मांगी। शम्मी कपूर की बात सुनकर पृथ्वीराज कपूर ने कहा, 'कोई नहीं पुत्तर कल से थियेटर ज्वॉइन कर लो।' थियेटर में काम करने के उन्हें 50 रुपये मिलते थे।
5 of 11
शम्मी कपूर
- फोटो : फाइल फोटो
शम्मी ने दूसरों लोगों की तरह पिता के थियेटर में काम किया था और उनके पिता ने भी कभी उन्हें स्टारकिड वाली लॉन्चिग नहीं दी थी क्योंकि शम्मी का फिल्मी करियर बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट हुआ था और इस दौरान उन्हें महीने के केवल 150 रुपये ही मिलते थे।