शम्मी कपूर ना केवल बेहतरीन एक्टर बल्कि एक अच्छे डांसर थे। आज की युवा पीढ़ी भी उनके गानों पर थिरकती नजर आती है। शम्मी कपूर का जन्म 21 अक्तूबर 1931 को हुआ था। ऐसे में उनकी जिंदगी से जुड़े ऐसे ही 10 यादगार किस्से जानते हैं।
2 of 11
shammi kapoor and geeta bali
- फोटो : self
शम्मी कपूर के पिता पृथ्वीराज कपूर और मां रामशरणी इस बात से बहुत आहत थे कि राज कपूर के बाद हुए उनके दो बच्चे चल बसे थे और उस समय शम्मी गर्भ में थे ऐसे में उन्हें डर सता रहा था। बता दें कि वो अपने परिवार के अकेले बच्चे थे जिनकी डिलीवरी अस्पताल में हुई थी।
3 of 11
shammi kapoor and geeta bali
दो बच्चों के अचानक निधन के बाद जब शम्मी कपूर का जन्म हुआ तो उन्हें राजकुमारों की तरह पाला गया हालांकि शम्मी कपूर को भाई राज कपूर की वजह से स्कूल छोड़ना पड़ा था। उन दिनों पृथ्वी थियेटर्स में शम्मी को शकुंतला नाटक में भरत का रोल मिला था। इस रोल को पहले राज कपूर करने वाले थे लेकिन उन्हें स्कूल से छुट्टी नहीं मिली। ऐसे में उन्हें स्कूल छोड़ना मिला। उसी स्कूल में शम्मी भी पढ़ा करते थे तो उन्होंने भी स्कूल छोड़ दिया।
4 of 11
shammi kapoor and geeta bali
स्कूल छोड़ने के बाद शम्मी की जिंदगी में एक वक्त ऐसा आया जब उन्हें कॉलेज भी छोड़ना पड़ा। कॉलेज छोड़ने के बाद शम्मी कपूर घर आए और पृथ्वीराज कपूर से माफी मांगी। शम्मी कपूर की बात सुनकर पृथ्वीराज कपूर ने कहा, 'कोई नहीं पुत्तर कल से थियेटर ज्वॉइन कर लो।' थियेटर में काम करने के उन्हें 50 रुपये मिलते थे।
शम्मी ने एक मजदूर की तरह पापा के थियेटर में काम किया था और उनके पिता ने भी कभी उन्हें स्टारकिड वाली लॉन्चिग नहीं दी थी क्योंकि शम्मी का फिल्मी करियर बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट हुआ था और इस दौरान उन्हें महीने के केवल 150 रुपये ही मिलते थे।