अपनी बोल्ड इमेज के साथ फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री करने वाली शमिता शेट्टी आज अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं। शमिता ने फिल्म 'मोहब्बतें' से अपने करियर की शुरुआत की थी। अपनी पहली ही फिल्म में शमिता बेहद छोटे कपड़े और हॉट अंदाज में नजर आई थीं। इसी फिल्म से उनकी बोल्ड इमेज दुनिया के सामने आ गई थी। इसके बाद शमिता ने कई फिल्मों में काम किया ।
शमिता शेट्टी बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकारा शिल्पा शेट्टी कुंद्रा की बहन हैं। शमिता का जन्म मेंगलुरु में हुआ था। शमिता ने अपनी पढ़ाई सेंट एंथोनी गर्ल्स हाईस्कूल से की है। इसके बाद उन्होंने सीडेनहम कॉलेज मुंबई से अपना ग्रेजुएशन पूरा किया। अपनी पहली फिल्म के लिए शमिता को आइफा बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस के अवॉर्ड से नवाजा गया था।
शमिता एक्ट्रेस और मॉडल होने के साथ एक इंटीरियर डिजाइनर भी हैं। शमिता अभी अपने करियर में उड़ान भरने की कोशिश कर ही रही थीं कि वो अचानक एक कंट्रोवर्सी में फंस गईं। एक फोटोग्राफर ने उनकी आपत्तिजनक स्थिति में फोटो खींच ली। इस फोटो ने काफी बवाल मचाया और शमिता काफी परेशान हुई थीं ।
4 of 8
Shilpa Shetty and Shamita
मीडिया में उनकी इस तस्वीर का बहुत तमाशा बनाया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स ने शमिता शेट्टी और मनोज वाजपेयी के बीच अफेयर की खबरें भी खूब उड़ाईं। इसके अलावा शमिता के हरमन बावेजा और आफताब शिवदासानी के साथ भी अफेयर के चर्चे रहे हैं। फिल्मों में शमिता के किसिंग सीन ने भी काफी धूम मचाई थी।
शमिता इवेंट्स पर अपने ड्रेसिंग सेंस की वजह से भी खूब सुर्खियां बटोरती थीं। शमिता ने फिल्म 'मेरे यार की शादी है' में 'शरारा-शरारा' आइटम नंबर देकर बॉलीवुड में अपनी पकड़ बना ली थी। उनका ये आइटम नंबर सुपरहिट हुआ था। इसके बाद फिल्म 'साथिया' में उनके आइटम नंबर की भी काफी तारीफ हुई थी।