शमिता शेट्टी और राकेश बापट दोनों ही रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 15 में में साथ नजर आए थे और इसी दौरान के बीच नजदीकियां बढ़ी। फिलहाल शो के बाद भी दोनों साथ हैं। शमिता के जन्मदिन सेलिब्रेशन में भी राकेश बापट दिखाई दिए थे। अब हाल ही में दोनों लव बर्ड्स को एक साथ स्पॉट किया गया, जहां पैपराजी ने उन्हें कैमरे में कैद कर लिया। उनकी वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दोनों की केमिस्ट्री फैंस को खूब पसंद आ रही हैं और लोग जमकर प्यार लुटा रहे हैं।
2 of 4
राकेश बापट, शमिता शेट्टी
- फोटो : social media
हाथों में हाथ डाले मुस्कुराता नजर आया कपल-
राकेश और शमिता को डिनर डेट से आते हुए स्पॉट किया गया था। इस दौरान दोनों ही स्टाइलिश लुक में नजर आ रहे थे, जहां शमिता ने व्हाइट डीप नेक क्रॉप टॉप के साथ ब्लू डेनिम जींस पहनी थी तो वहीं राकेश भी लाइट ब्लू जींस और काले रंग की शर्ट में थे। दोनों को देखकर ही पता चल रहा था कि वह साथ में काफी खुश हैं। इस दौरान शमिता भी राकेश के हाथों में हाथ डाले दिखाई दीं और कपल ने मुस्कुराते हुए पैपराजी को पोज भी दिए। इसके बाद फैंस उनपर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।
3 of 4
राकेश बापट, शमिता शेट्टी
- फोटो : social media
फैंस ने लुटाया जमकर प्यार-
इस वीडियो को वायरल भयानी पेज से शेयर किया गया है, इसके अलावा इसे कई इंस्टा अकाउंट से भी शेयर किया गया है। वीडियो को देखने के बाद फैंस एक के बाद एक कमेंट कर रहे हैं। एक प्रशंसक ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, ब्यूटीफुल और क्लासी कपल, तो वहीं दूसरे ने लिखा, हमेशा साथ में रहो प्यार में रहो। इसी तरह से कई यूजर्स राकेश बापट के लुक की जमकर तारीफ करते दिखाई दिए।
4 of 4
राकेश बापट, शमिता शेट्टी
- फोटो : social media
कुछ दिन पहले आईं थी ब्रेकअप की अफवाहें-
अभी हाल ही में कुछ दिन पहले खबरें आईं थीं कि शमिता और राकेश के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है, यहां तक कि दोनों के ब्रेकअप की भी अफवाहें थीं। हालांकि इसके बाद दोनों को साथ में देखा गया, जिसके बाद उन सारी अटकलों पर विराम लग गया।