फिल्म 'शक्तिमान' पर काम शुरू हो गया है। मेकर्स ने फिल्म की अनाउंसमेंट करते हुए एक मिनट का वीडियो भी जारी कर दिया है। वीएफएक्स, खतरनाक साउंड ट्रैक वाले इस वीडियो की शुरुआत उसी डायलॉग से होती है, जो आज से 25 साल पहले शक्तिमान नामक सीरियल में सुनाई देती थी। "जैसे ही अंधकार और बुराई मानवता पर हावी हो जाती है...उसके लौटने का समय आ गया है।" और जल्द ही, शक्तिमान की झलक देखने को मिलती है। अपने 'सबसे लोकप्रिय सुपरहीरो' को देख जहां एक तरफ लोग उत्साहित हो रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग फिल्म के अस्तित्व पर सवाल उठा रहे हैं। यूजर्स पूछ रहे हैं कि आयरनमैन और स्पाइडरमैन के जमाने में 25 साल पुराने सुपरहीरो की वापसी क्यों हो रही है? बता दें कि मुकेश खन्ना ने इन सभी सवालों के जवाब दिए हैं। दरअसल, अभिनेता ने कुछ समय पहले एक वीडियो जारी कर बताया था कि क्यों शक्तिमान सभी हीरोज से बड़ा है? पढ़िए...
Shaktimaan: मुकेश खन्ना ने 'आयरन मैन' पर कसा तंज, बताया- शक्तिमान क्यों है सभी हीरोज पर भारी?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Wed, 20 Jul 2022 08:50 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन