शाहरुख खान आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। बॉलीवुड के किंग खान के बर्थडे पर हर साल फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस बार फैंस को किंग खान ने ज्यादा इंतजार नहीं करवाया और आधी रात को घर से बाहर निकलकर सभी की शुभकामनाओं को स्वीकार किया। इसके साथ ही शुक्रिया कहा।
2 of 5
Shahrukh Khan
- फोटो : amar ujala
हमेशा की तरह इस बार भी फैंस का जमावड़ा राज 12 बजे शाहरुख खान के घर के बाहर लगना शुरू हो गया था। फैंस अपने चहेते स्टार की एक झलक पाने के लिए काफी बेताब दिखे। फैंस का प्यार देखकर शाहरुख खान भी खुद को रोक न सके और आधी रात को बालकनी में आकर सभी का अभिवादन किया।
3 of 5
Shahrukh Khan
- फोटो : amar ujala
किंग खान को देखते ही फैंस जोर से जोर से चिल्लाने लगे। शाहरुख खान के लिए फैंस का यह एक्साइटमेंट देखने लायक था। शाहरुख खान न केवल घर की बालकनी में आए बल्कि फैंस को फ्लाइंग किस भी दिए। यह ऐसा पहला मंजर नहीं है जब शाहरुख खान के घर के बाहर फैंस का ऐसा जमावड़ा लगा हो। इस साल किंग खान अपने बर्थडे पर फैंस को खास तोहफा देने वाले हैं।
'जीरो' के ट्रेलर को आज मुबंई में लांच किया जाएगा। खास बात यह है कि 'जीरो' के ट्रेलर लांच के दौरान मुंबई में उत्तर प्रदेश के शहर मेरठ को रिक्रिएट करने की योजना बनाई है। बताया जा रहा है कि 'जीरो' की कहानी मेरठ की पृष्ठभूमि पर बनी है। इसलिए मेकर्स ने इसके ट्रेलर लांच के दौरान मुंबई में मेरठ का सेट बनाया है। 'जीरो' फिल्म की बात करें तो हाल ही में इसके दो पोस्टर रिलीज हुए हैं। दोनों ही पोस्टर दमदार है।
इस फिल्म में शाहरुख खान के अलावा कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा लीड रोल में हैं। 'जीरो' में अनुष्का एक पैरालाइज्ड साइंटिस्ट की भूमिका निभा रही हैं। शाहरुख फिल्म में अनुष्का के गाइड बने हैं जिनसे उन्हें प्यार हो जाता है। एक पोस्टर में अनुष्का व्हील चेयर पर नजर आ रही हैं और बैकग्राउंड में दिल्ली का कनॉट प्लेस भी नजर आ रहा है। फिल्म एक बौने व्यक्ति के जीरो से हीरो बनने की कहानी को दर्शाती है।