शाहरुख खान इंडस्ट्री के बादशाह कहे जाते हैं और उनका पूरा परिवार चर्चा में रहता है। शाहरुख के दोनों बच्चे सुहाना और आर्यन फिल्मों में नहीं आए हैं लेकिन सोशल मीडिया पर काफी प्रचलित हैं। शाहरुख के बेटे आर्यन खान तो सोशल मीडिया पर भी कम ही नजर आते हैं लेकिन उनकी फैन फालोइंग काफी अच्छी है। वो बिल्कुल अपने पापा शाहरुख की तरह दिखते हैं। अक्सर आर्यन की कोई ना कोई तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं जिसमें उनकी तुलना शाहरुख खान से की जाती है। कभी कॉफी पीते हुए तो कभी दोस्तों के साथ घूमते हुए आर्यन खान की तस्वीरें इंटरनेट पर छा जाती हैं। अब हाल ही में आर्यन की एक तस्वीर जबरदस्त वायरल हो रही है जहां वो ग्रेजुएशन रोब पहने दिख रहे हैं। आर्यन ने यूएससी से ग्रेजुएशन किया है और वहां वो फिल्ममेकिंग की पढ़ाई कर रहे थे। उनकी तस्वीर एक बार फैंस के दिलों में हलचल मचा रही है।
शाहरुख खान: बेटे आर्यन खान को मिली बैचलर्स डिग्री, ग्रेजुएशन सेरेमनी की तस्वीर हुई वायरल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Mon, 17 May 2021 01:38 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन