देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर का खतरा अभी भी टला नहीं है बल्कि जारी है। पिछले 25 दिनों में देश में कोरोना वायरस के सबसे कम मामले सामने आए हैं। रविवार को कोरोना के 3.11 लाख से ज्यादा दैनिक मामले सामने आए, लेकिन एक दिन में हो रही मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी बीच हरियाणा, दिल्ली, बंगाल, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में लॉकडाउन की अवधि को भी बढ़ा दिया गया है। वहीं, आज रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) की ओर से विकसित कोरोना की दवा 2-डीजी लॉन्च की गई है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने डीआरडीओ के मुख्यालय में सोमवार यानी आज सुबह 10:30 बजे कोरोना की देसी दवा की पहली खेप लॉन्च की। लेकिन इन सबके बीच कोविड 19 हर जगह अपना पैर पसार रहा है। इसकी चपेट में मनोरंजन जगत के सेलेब्स लगातार आ रहे हैं। बॉलीवुड से लेकर टीवी तक के सेलेब्स इसके शिकार हो रहे हैं। अब खबर सामने आई है कि बंगाली एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री प्रियंका भट्टाचार्जी भी कोरोना संक्रमित पाई गई हैं और उन्हें तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
कोरोना वायरस: कोविड की चपेट में आईं बंगाली अदाकारा प्रियंका भट्टाचार्जी, अस्पताल में भर्ती
अब बताया जा रहा है कि दो दिनों पहले अस्पताल में भर्ती हुईं अभिनेत्री प्रियंका भट्टाचार्जी की तबीयत में सुधार हो रहा है। प्रियंका ने भी अस्पताल से एक सेल्फी फोटो साझा की है और आश्वासन दिया है कि वह ठीक हैं। उन्होंने अपने प्रशंसकों से उनके ठीक होने के लिए प्रार्थना करते रहने का भी आग्रह किया है। बता दें कि 15 मई को बुखार के चलते एक्ट्रेस को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। उनका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया था।
View this post on Instagram
A post shared by Priyanka bhattacharjee (@priyankabhattacharjeebubly)
प्रियंका के सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम से उनकी सेल्फी तस्वीर अपलोड होते ही फैंस जमकर प्रतिक्रिया देने लगे। सभी ने उनके स्वास्थ्य के प्रति चिंता प्रकट की और ख्याल रखने के लिए कहा। साथ ही लोग उनके जल्द से जल्द तंदरुस्त होने के लिए भी प्रार्थना कर रहे हैं और शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस दौरान उनकी दोस्त श्रीलेखा मित्रा और अभिनेत्री दिब्योज्योति दत्ता के अलावा भी इंडस्ट्री से जुड़े लोग उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।
प्रियंका का अस्पताल में भर्ती होना एक चौंकाने वाली खबर थी, क्योंकि अभिनेत्री ने हाल ही में अपना जन्मदिन मनाया था और सब कुछ बिल्कुल सामान्य था। लेकिन वह अचानक बीमार महसूस करने लगीं और 15 मई को उनकी हालत बिगड़ गई। इसके बाद माता-पिता ने उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया।
View this post on Instagram
A post shared by Priyanka bhattacharjee (@priyankabhattacharjeebubly)
प्रियंका भट्टाचार्जी एक चुलबुली मिजाज वाली अभिनेत्री हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर भी नाम के बाद बबली लगा रखा है। इसलिए सभी उनसे स्नेह रखते हैं। एक्ट्रेस होने के साथ ही वह एक कॉलेज स्टूडेंट भी हैं। उन्होंने काफी कम उम्र में ही अभिनय की दुनिया में कदम रखा और 'सीमारेखा' में नकारात्मक भूमिका निभाकर दर्शकों को प्रभावित किया। बॉलीवुड फिल्मों के लेकर भी वो चर्चा में थीं।