बॉलीवुड के दो दिग्गज सुपरस्टार शाहरुख और सलमान खान की दोस्ती की गाड़ी एक बार फिर पटरी पर आ गई है। इसका सबूत है कि दोनों का किसी इवेंट में एक साथ होना और साथ में नाचना। साथ ही एक-दूजे की फिल्म में कैमियो रोल करना। लेकिन शाहरुख ने दोस्ती का एक कदम और बढ़ाते हुए सल्लू के लिए बड़ी बात कह डाली है...तो आइए जानते हैं आखिर क्या कह गए किंग खान..
'किसी के लिए भाई से बढ़कर क्या हो सकता है और मेरी तरह जो बहुत पहले ही अपने मां-बाप खो चुका हो, मेरे लिए सलमान भाई को समझाने के लिए इससे अच्छा तरीका नहीं हो सकता था।' शायद आपको जानकर हैरानी होगी कि ये बात खुद बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख ने सल्लू भाई के लिए अपने ट्विटर पर लिखी हैं। शाहरुख के इस ट्वीट से साफ झलकता है कि अब सलमान के सहारे ही बॉलीवुड में और टिका जा सकता है।
3 of 5
shahrukh, salman and rani
आपको बता दें कि जहां शाहरुख का करियर दांव पर लगा हुआ है वहीं सलमान की झोली में एक से एक बड़े बजट की फिल्में शुमार हैं। गौरतलब है कि भारत, वॉन्टेड 2, दबंग 3 और किक 2 के लिए सलमान का दो साल का शिड्यूल तय हो चुका है। ऐसे में शाहरुख के पास जीरो के अलावा कोई फिल्म नजर नहीं आ रही हैं। हालांकि शाहरुख फिल्म सैल्यूट के लिए पहली च्वाइस माने जा रहे हैं लेकिन इस पर अभी बादल साफ नहीं हुए हैं।
बता दें कि ट्विटर पर शाहरुख खान ने अपने बर्थडे पर फैन्स को उनसे सवाल-जवाब करने का मौका दिया था जिसमें सलमान खान के एक फैन ने शाहरुख के सामने ये सवाल रखा था कि 'आप सलमान को एक लाइन में समझाने की कोशिश कीजिए।' सल्लू के फैन के सवाल पर शाहरुख ने ऐसा भावुक जवाब दिया कि फैन्स भी इमोशनल हो गए। दरअसल ये वहीं सवाल है जिसपर शाहरुख ने सलमान खान को इज्जत दी है।
शायद ही आपको पता हो कि शाहरुख खान फिल्म जीरो के ट्रेलर लांच पर बड़ा खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि फिल्म जीरो पहले सलमान खान को ऑफर की गई थी। क्योंकि आनंद एल राय ने कटरीना और सलमान को फिल्म स्टोरी सुनाई थी। इसके बाद सलमान का भी बयान आया कि 'यही वो स्टोरी जो मुझे सुनाई गई थी लेकिन इत्तेफाक देखिए जब मैंने इस फिल्म के लिए हां कहा तो शाहरुख तय हो चुके थे मगर मैंने इस फिल्म का हिस्सा होने की बात कही जो एक गाने में मैं नजर आऊंगा।'