शाहरुख खान जिस महफिल में पहुंच जाएं, वहां रंग जमना लाजमी है। यहीं रंग अब वो 63वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में जमाने वाले हैं। यह अवॉर्ड शो आज रात यानी 20 जनवरी को मुंबई में आयोजित होगा। इसके लिए शाहरुख खान काफी समय से रिहर्सल कर रहे हैं। उनके इस रिहर्सल का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।
फिल्मफेयर अवॉर्ड्स के लिए जमकर पसीना बहा रहे हैं किंग खान, देखें वीडियो
बॉलीवुड के अवॉर्ड शो फिल्म फेयर के 63वें एडिशन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इस बार शाहरुख खान और करण जौहर मिलकर इसे होस्ट कर रहे हैं। खबर है कि अवॉर्ड शो में शाहरुख खान का एक डांस नंबर भी होगा। शाहरुख खान इसी डांस की रिहर्सल कर रहे हैं। उनकी तैयारियों से पता चल रहा है कि फिल्मफेयर अवॉर्ड में शाहरुख काफी धमाकेदार परफॉर्मेंस के लिए तैयार हैं। वीडियों में वो कैजुअल ड्रेस में नजर आ रहे हैं।
शाहरुख के अलावा इस शो में अक्षय कुमार, सनी लियोन और रणवीर सिंह की जबरदस्त परफॉर्मेंस भी देखने को मिलेंगी। बीते साल की तरह इस साल भी शाहरुख के साथ इस शो एंकरिंग की कमान उनके बेस्ट फ्रेंड और फिल्ममेकर करण जौहर संभालेंगे।
इस अवॉर्ड शो के लिए नॉमिनेशन कुछ समय पहले ही सामने आ गए थे। एक तरफ जहां वरुण धवन, आलिया भट्ट की बद्रीनाथ की दुल्हनिया को बेस्ट फिल्म, बेस्ट एक्टर और बेस्ट डायरेक्टर की कैटेगरी में नॉमिनेशन मिले हैं, वहीं आमिर खान की सीक्रेट सुपरस्टार को नौ कैटेगरीज में नॉमिनेट किया गया है।
शाहरुख फिल्मों की व्यस्तता से लेकर छोटे पर्दे और अवॉर्ड समारोह में भी उपस्थित रहते हैं। बड़े-बड़े समारोह को होस्ट करने का उन्हें काफी अनुभव है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस साल शाहरुख को फिल्मफेयर में बेस्ट एक्टर के लिए भी नॉमिनेट किया गया है। उनके साथ अक्षय कुमार, रितिक रोशन और वरुण धवन भी इस अवॉर्ड की रेस में शामिल हैं।
A post shared by SRK Universe Malaysia (@srk.malaysia) on