सुपरस्टार शाहरुख खान किसी भी शो, अवॉर्ड फंक्शन या इंटरव्यू में अपनी बात बड़ी बेबाकी से रखते हैं। इससे पता चलता है कि वो बहुत खुले विचार के हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी शाहरुख असल जिंदगी में बहुत ही शर्मीले हैं। ये बात उन्होंने खुद एक इंटरव्यू के दौरान बताई।
शाहरुख खान ने बातया, वो क्यों अपने बच्चों के साथ सेक्स एजूकेशन पर बात नहीं करते
बॉम्बे टाइम्स को इंटरव्यू देते हुए शाहरुख खान ने कहा, 'मैं अपने बच्चों सुहाना और आर्यन से सेक्स के बारे में कभी बात नहीं कर सकता। हालांकि मैं अपने बच्चों के साथ बहुत फ्रेंडली हूं लेकिन फिर भी मुझसे ये नहीं होगा। क्योंकि मैं बहुत शर्मीला हूं।'
शाहरुख खान ने बातया, वो क्यों अपने बच्चों के साथ सेक्स एजूकेशन पर बात नहीं करते
शाहरुख ने बताया, 'मेरी मां ने मुझे सेक्स एजुकेशन की क्लास दी। लेकिन मेरे लिए ये अलग बात है।' शाहरुख ने कहा कि कभी-कभी वो बच्चों के साथ बैठकर फिल्म देखते हैं तो उन्हें लगता है कि उनके बच्चे ज्यादा जागरूक हैं। हो सकता है मुझे उनसे क्लास लेनी पड़े।
शाहरुख खान ने बातया, वो क्यों अपने बच्चों के साथ सेक्स एजूकेशन पर बात नहीं करते
शाहरुख ने बताया कि वो अपने बच्चों को कभी रोकते-टोकते नहीं हैं। ना ही शाहरुख उनसे ये पूछते हैं कि वो क्या कर रहे हैं। इस पर शाहरुख ने कहा कि मुझे पता है कि वो जो कर रहे हैं वो सही ही कर रहे हैं। शाहरुख ने यहां ये भी बताया कि ऐसा ही रिश्ता उनके पापा के साथ उनका था।
शाहरुख खान ने बातया, वो क्यों अपने बच्चों के साथ सेक्स एजूकेशन पर बात नहीं करते
शाहरुख ने कहा कि उनका सेल्फ कॉन्फिडेंस काफी हाई है। इसके बावजूद वो अपने बच्चों के सामने सेक्स को लेकर कोई बात नहीं करते। बात दें कि शाहरुख तीन बच्चों के पिता हैं। जिसमें बड़ा बेटा आर्यन 19 साल का और बेटी 16 साल की है। साथ ही बेटा अबराम 3 साल का है जो सेरोगेसी से पैदा हुआ है।