दिल्ली का एक आम सा दिखने वाला लड़का बॉलीवुड का बादशाह बन जाता है। ये कहानी फिल्मी नहीं है, असली है और वो लड़का और कोई नहीं बल्कि शाहरुख खान हैं। बॉलीवुड पर राज करने वाले शाहरुख खान सिर्फ लोगों के दिलों पर ही राज नहीं करते बल्कि सुर्खियों में भी छाए रहते हैं। किंग खान के फैन्स उनके घर से लेकर उनकी घड़ी तक सब कुछ जानना चाहते हैं। चांदनी चौक की गलियों से लेकर मुंबई के मन्नत तक का सफर शाहरुख के लिए आसान नहीं था। लेकिन आज वह बॉलीवुड में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्टर्स की लिस्ट में शामिल हैं। सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड के एक्टर टॉम क्रूज, टॉम हैंक्स और एडम सैंडलर जैसे तमाम एक्टर्स को भी कमाई के मामले में उन्होंने पछाड़ दिया है। इसके साथ ही वह आईपीएल की टीम कोलकारा नाइट राइडर्स के मालिक भी हैं। जानिए शाहरुख के 56 वें जन्मदिन के मौके पर शाहरुख की कमाई का पूरा ब्योरा।
Shah Rukh Khan Net Worth: कमाई में भी बादशाह हैं शाहरुख खान, जानें कितने करोड़ के हैं मालिक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतिभा सारस्वत
Updated Tue, 02 Nov 2021 10:58 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन