शाहरुख खान की फिल्म जीरो का पहले हफ्ते का बिजनेस जैसा भी रहा हो पर उनकी पूरी कोशिश है कि सिम्बा रिलीज होने के बाद भी दर्शक जीरो देखने आते रहे। शाहरुख छोटे परदे पर तमाम रिएल्टी शोज में फिल्म की स्टार कास्ट के साथ दिखते रहे हैं और फिल्म की मार्केटिंग टीम की प्लानिंग यही रही कि फिल्म को दूसरे हफ्ते में भी चर्चा मिलती रहे। रविवार को फिल्म जीरो की टीम डांस प्लस 4 में दिखाई देगी।
2 of 5
shahrukh khan
- फोटो : india tv
इस एपीसोड में शाहरुख अपनी एक खास याद को साझा करते दिखेंगे और इस एपीसोड की शूटिंग के दौरान एक दिलचस्प वाकया भी हुआ। एपीसोड में परदेस फिल्म के मेरी महबूबा गाने की परफॉर्मेंस के तुरंत बाद ऐसा हुआ। शाहरुख स्टेज पर आये और एक छोटा.सा वाकया बताया कि यह गाना उनके लिये बेहद खास है और 21 साल पहले इस गाने की शूटिंग हुई थी!
उन्होंने आगे कहा कि एक लड़का था जिसने नीले रंग का एक जंपसूट पहन रखा था जोकि इस गाने में उनके पीछे डांस कर रहा था और उन्हें उनका नाम तक नहीं पता था और वही इंसान एक जाना-माना कोरियोग्राफर बना और उन्होंने भारत की पहली डांस आधारित सीरीज एबीसीडी बनायी।
एक बैकग्राउंड डांसर से लेकर एक चर्चित कोरियोग्राफर तक और बॉलीवुड के फिल्म मेकर बनने के प्रेरक सफर के बारे में बताते हुए शाहरुख खान ने रेमो की कड़ी मेहनत और उनके सफल सफर की तारीफ की।
5 of 5
anushka sharma
- फोटो : india tv
उन्होने रेमो को यह कहकर सरप्राइज कर दिया कि आज उसी गाने पर 21 सालों के बाद परफॉर्म करेंगे लेकिन इस बार रेमो लीड में होंगे और वह उनके पीछे डांस करेंगे। शाहरुख ने वैसा ही किया और उनके पीछे डांस किया। इस बीच दर्शकों के तालियों की गड़गड़ाहट गूंज रही थी। बता दें कि इस दौरान फिल्म जीरो की स्टारकास्ट अनुष्का और कटरीना भी मौजूद थीं।