'ट्रेजेडी किंग' दिलीप साहब क्या गए देश को गमगीन कर गए। अभी तक सायरा बानो के आंसू नहीं थम रहे। तो वहीं देशभर में मौजूद उनके फैंस अपने कोहिनूर को खो देने के गम से निकल नहीं पा रहे। हिंदी सिनेमा ने अपना कोहिनूर खो दिया और इसी के साथ अभिनय के एक युग का सूरज अस्त हो गया। दिलीप साहब को अंतिम विदाई देने फिल्मी दुनिया के तमाम सितारे पहुंचे। इसी में बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान भी दिलीप साहब को विदाई देने और सायरा बानो को संभालने के लिए पहुंचे। दिलीप कुमार और सायरा बानो शाहरुख खान को अपना बेटा मानते थे और बेटे के तौर पर शाहरुख सायरा जी को संभालते हुए नजर आए। लेकिन सोशल मीडिया को इन भावुक पलों में भी ट्रोल करने का मौका मिल गया। जी हां, सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स शाहरुख खान को जमकर ट्रोल कर रहे हैं और उनका कहना है कि अभिनेता घर के अंदर चश्मा क्यों पहने हुए हैं।
शाहरुख घर के अंदर भी सनग्लासेस लगाए हुए सायरा बानो के पास बैठे थे। तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने किंग खान को बुरी तरह ट्रोल करना शुरू कर दिया। किंग खान की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी जिसमें वो सफेद टी-शर्ट, जींस और सनग्लासेस पहने हुए सायरा बानो के साथ बैठे नजर आ रहे हैं।
2 of 5
शाहरुख खान, सायरा बानो
- फोटो : सोशल मीडिया
घर के अंदर सनग्लासेस पहने स्टाइल से बैठे हुए शाहरुख खान को देखकर एक यूजर ने लिखा, 'अंतिम संस्कार में सनग्लासेस पहनना? बॉलीवुड फेक है'। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'मास्क पहनना चाहिए था, वो नहीं पहना, शेड्स पहने हुए हैं वो भी घर के अंदर, ये लोग साइंस से परे हैं'। एक ने ट्रोल करते हुए लिखा, 'सांत्वना देने आए हैं या पार्टी में? सनग्लासेस तक नहीं हटाए'।
3 of 5
शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
जहां एक तरफ शाहरुख को बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है वहीं उनके कुछ फैंस ऐसे भी हैं जो एक्टर का बचाव कर रहे हैं। एक यूजर ने शाहरुख के सपोर्ट में लिखा, अंतिम संस्कार में कौन कैसा दिख रहा है ये मायने नहीं रखता। हो सकता है कि वो किसी शूटिंग से सीधे आए हों या वो अपने घर से दूर हों। लोगों के कमेंट उनकी छोटी सोच का परिचय दे रहे हैं। एक अन्य फैन ने लिखा, शाहरुख अपने आंसू छिपा रहे होंगे। इस वजह से नहीं निकाले होंगे सनग्लासेस।
4 of 5
दिलीप कुमार, शाहरुख खान, सायरा बानो
- फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान दिलीप कुमार और सायरा बानो के मुंहबोले बेटे हैं। जब शाहरुख सायरा के पास पहुंचे तो वो वैसे ही टूट गईं जैसे कोई मां अपने बेटे को देखकर अपने आंसू नहीं रोक पाती। शाहरुख खान ने भी एक बेटे की तरह सायरा को ढांढस बंधाया, लेकिन उनके चेहरे पर बरकरार दर्द हर किसी की आंखें नम कर गया।
5 of 5
दिलीप कुमार, सायरा बानो
- फोटो : सोशल मीडिया
दिलीप कुमार को बुधवार शाम राजकीय सम्मान (गार्ड ऑफ ऑनर) के साथ अंतिम विदाई दी। मुंबई के सांताक्रूज कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। दिलीप साहब के जाने के बाद सायरा बानो एकदम टूट गई हैं। अपने कोहिनूर के निधन की खबर पाते ही सायरा बानो ने डॉक्टर से कहा था, "भगवान ने मेरे जीने की वजह छीन ली...साहब के बिना, मैं कुछ भी नहीं सोच पाउंगी...सब लोग, कृपया प्रार्थना करें।"a