शाहरुख और गौरी खान बॉलीवुड के सबसे पंसदीदा जोड़े में से एक माने जाते हैं। गौरी फिल्मों की न हो कर भी जिस तरह एक सिलैब्रिटी की तरह रहती हैं वह काबिल-ए- तारीफ है। शाहरुख गौरी के कितने बड़े दीवाने हैं यह भी सब जानते हैं। फिर भी इन दोनों की जिंदगी में एक ऐसा वक्त आया था जब लगा था कि यह जोड़ा भी अलग होने की कगार पर है।
2 of 10
शाहरुख खान
- फोटो : file photo
शाहरुख और प्रियंका चोपड़ा के रिश्ते पर कई सवाल उठे हैं। दोनों की नजदीकियों ने सिर्फ बॉलीवुड में ही नहीं शाहरुख-गौरी के घर में भी उथल पुथल मचा दी। खबरें तो यहां तक आई थीं कि प्रियंका और शाहरुख ने छिप कर शादी भी कर ली है। लेकिन वह गौरी ही थीं जिन्होंने इन सारी अफवाहों पर यकीन करने से मना कर दिया।
3 of 10
Shahrukh Khan
- फोटो : file photo
शुरुआत तब हुई थी जब अचानक ही शाहरुख की जिंदगी में प्रियंका की अहमियत बढ़ गई। दूसरी हीरोइनों के बदले शाहरुख प्रियंका की पहली पसंद बन गईं लेकिन गौरी ने इसे सिर्फ प्रोफेशनल रिश्ता बता कह बात टाल दी। फिर एक वक्त आया जब गौरी का भी विश्वास अपने पति पर से हिल गया।
4 of 10
shahrukh khan
- फोटो : file photo
गौरी को तब शक होने लगा जब प्रियंका भी उनके घर मन्नत की हर उस पार्टी का हिस्सा होने लगीं जिसमें सिर्फ करीबी ही आते थे। पक्की दोस्त सुजैन और अर्जुन रामपाल की पत्नी मेहर के लाख समझाने पर भी गौरी असलियत नहीं देखना चाहती थीं।
5 of 10
Shahrukh Khan
- फोटो : file photo
फिल्म डॉन 2 की बर्लिन में शूटिंग पूरी कर के जब एसआरके घर लौटे तो उन्होंने पार्टी रखी जिसमें प्रियंका भी बुलाई गईं। ताज्जुब की बात थी कि प्रियंका और गौरी ने काफी अच्छा वक्त बिताया और खूब बाते कीं। मेहर और सुजैन ने गौरी को प्रियंका के रवैये से सतर्क रहने की सलाह भी दी लेकिन गौरी ने उन्हें ही चुप करा दिया।