शाहरुख खान और गौरी खान बॉलीवुड के आदर्श कपल कहे जाते हैं। शादी के तीन दशक बाद भी दोनों का प्यार एक-दूसरे के लिए बढ़ता ही जा रहा है। ये बात तो सभी जानते हैं कि शाहरुख ने अपने करियर के शुरूआत में ही गौरी खान से शादी कर ली थी। अभिनेता ने राजू बन गया जेंटलमैन की शूटिंग के दौरान गौरी संग दिल्ली में शादी रचाई थी। हालांकि यह फिल्म तो बहुत कुछ खास कमाल नहीं कर पाई लेकिन इस दौरान शाहरुख और गौरी के हनीमून से जुड़ा किस्सा काफी मशहूर हो गया। तो चलिए उसके बारे में आपको बताते हैं।
2 of 5
शाहरुख खान और गौरी खान
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल जब शाहरुख की गौरी संग शादी हुई तो तब उनके पास पैसे नहीं थे, लेकिन गौरी अमीर थीं। उन्होंने गौरी से वादा किया कि शादी के बाद वह उनको हनीमून पर पैरिस ले जाएंगे एफिल टॉवर दिखाएंगे, लेकिन ये सब झूठ था क्योंकि उनके पास पैसे नहीं थे और न ही हवाई जहाज का टिकट था।
इसे भी पढ़ें- Love Story: 'राम' के लिए माधुरी ने सबकुछ कर दिया था कुर्बान, सात समंदर पार ढूंढा अपने दिल का 'डॉक्टर'
3 of 5
शाहरुख खान और गौरी खान
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
गौरी खान तब ज्यादा घूमी-फिरी नहीं थीं। शाहरुख उन्हें पेरिस घुमाने के बहाने दार्जिलिंग ले गए। शाहरुख दार्जिलिंग में फिल्म राजू बन गया जेंटलमैन’ का गाना शूट करने गए थे। उन्होंने सोचा गौरी कभी कहीं बाहर तो गई नहीं है, उन्हें पता नहीं चलेगा, इसलिए वह पेरिस बोलकर गौरी को दार्जिलिंग ले गए और कहा कि यह हमारा हनीमून है।
अब विवेक वासवानी ने अपने ट्विटर हैंडल पर शाहरुख और गौरी की दार्जलिंग की एक फोटो शेयर की है। उन्होंने लिखा, दार्जलिंग में हनीमून जब राजू बन गया जेंटलमैन का गाना शूट किया गया था। हम दिल्ली गए, उसकी शादी हुई और हम शूट करने के लिए सीधे दुल्हन के साथ दार्जलिंग चले गए।
5 of 5
शाहरुख खान और गौरी खान
- फोटो : सोशल मीडिया
विवेक वासवानी के अलावा मनोज लालवानी ने भी इस बात का खुलासा किया था कि फिल्म की बाकी टीम ने ट्रेन के सेकण्ड क्लास में 36 घंटे की लंबा सफर तय किया था लेकिन वो शाहरुख के साथ फ्लाइट में गए थे। उन्होंने यह भी बताया कि शाहरुख और गौरी के हनीमून का सारा खर्च इस फिल्म के प्रोड्यूसर्स ने ही उठाया था। इसके अलावा फिल्म के निर्माताओं ने अपने ही खर्चे पर पूरी टीम को दार्जलिंग की सैर करवाई थी।