बॉलीवुड के सुपरस्टार
सलमान खान की 'ट्यूब लाइट', 'बजरंगी भाईजान' और 'सुल्तान' जैसी शानदार फिल्मों के निर्देशक
कबीर खान अब शाहरुख खान के साथ काम करते नजर आएंगे। कबीर खान जल्द ही बॉलीवुड के किंग खान के साथ एक नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू करेंगे। खास बात ये है कि यह नया प्रोजेक्ट दूसरे देश से संबंधित है।
दरअसल कबीर खान और शाहरुख खान एक साथ मिलकर एक एड कैंपेन में काम करने वाले है। ऐसा पहली बार होगा कि शाहरुख खान और कबीर किसी प्रोजेक्ट में एक साथ काम करेंगे।
बताया जा रहा है कि कबीर और शाहरुख दुबई के टूरिज्म एंड कॉमर्स डिपार्टमेंट के लिए एक एड प्रोजेक्ट बना रहे हैं। इस एड की शूटिंग दुबई की अलग-अलग लोकेशन्स पर होंगी। इस एंड का नाम “2.0 #BeMyGuest” होगा।
शनिवार को दुबई के टूरिज्म एंड कॉमर्स डिपार्टमेंट ने इस बात का खुलासा किया। इस एड कैंपेन के जरिए दुबई टूरिज्म डिपार्टमेंट का उद्देश्य वहां के पर्यटन कल्चर को बढ़ावा देना है। ऐसा पहली बार होगा कि सलमान के डायरेक्टर शाहरुख खान के साथ काम करेंगे। शाहरुख के साथ उनका ये पहला अनुभव होगा।