शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। मीरा की फैन फॉलोइंग भी कुछ कम नहीं है। वो अक्सर फैंस के साथ कई तस्वीरें भी साझा करती रहती हैं, साथ ही साथ कई सीक्रेट भी। मीरा अक्सर अपने बच्चों और पति के साथ की तस्वीरें शेयर करती हैं। अब हाल ही में मीरा राजपूत ने अपना फिटनेस सीक्रेट खोला है।
2 of 5
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत
- फोटो : इंस्टाग्राम
मीरा राजपूत भी अपने पति शाहिद कपूर की तरह ही फिटनेस फ्रीक हैं। मीरा भी अपनी फिटनेस का उतना ही ख्याल रखती हैं जितना कि उनके पति शाहिद कपूर। मीरा राजपूत दो बच्चों की मां हैं लेकिन उनकी फिटनेस देख इस बात को कोई भी मानने के लिए तैयार नहीं रहता है। मीरा से अक्सर ये सवाल किया भी जाता है कि दो बच्चे होने के बाद भी वो इतनी फिट कैसे हैं।
3 of 5
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत
- फोटो : इंस्टाग्राम
मीरा ने अब कउद इन सवालों का जवाब अपने फैंस को दिया है। मीरा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर अपनी एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर के साथ मीरा ने बताया कि, ये जैन के जन्म के 10 दिन बाद की है। मीरा ने बताया कि शेप में आने के लिए उन्होंने Bengkung Belly Bind ट्राय किया था, जो कि एक Malaysian Belly Wrap है। मीरा ने फैंस को बताया कि ये बेहद सिंपल है, जिसे उन्होंने अपनी शर्ट के नीचे पहना है।
मीरा जल्दी ही इस बारे में विस्तार से भी अपने फैंस को बताएंगी। बता दें कि मीरा इससे पहले भी कई बार अपने मां बनने के एक्सपीरियंस पर बातें करती हुई आई हैं। उन्होंने अक्सर अपने मां बनने के बारे में, बच्चों की परवरिश के बारे में लोगों को बताया है। मीरा के फैंस को भी उनके बारे में जानना काफी पसंद है।
5 of 5
शाहिद कपूर, मीरा राजपूत
- फोटो : Social Media
मीरा राजपूत सोशल मीडिया पर अपने पति शाहिद कपूर की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने शाहिद के फिल्म की शूटिंग से वापस लौटने की तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में मीरा ने लिखा था, 'मेरा क्रश घर आ गया लेकिन अभी भी लॉन्ग डिस्टेंस चल रहा है।'
पढ़ें: चार साल के हुए तैमूर अली खान, मां करीना कपूर खान ने किया इमोशनल पोस्ट शेयर