अक्सर आपने दादी, नानी और मम्मी को कहते सुना होगा कि इस दिन बाल नहीं काटने चाहिए, नाखून नहीं काटने चाहिए। हमारे यहां कई ऐसे रीति रिवाज हैं, जिन्हें हम सदियों से मानते चले आ रहे हैं। हालांकि ये मान्यताएं सिर्फ आम आदमी ही नहीं बल्कि कई बार सेलिब्रिटीज भी मानते हुए दिखाई देते हैं। शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत भी अपने बाल कटवाने को लेकर ऐसी ही एक मान्यता रखती हैं और बहुत पहले से इसे मानती चली आ रही हैं। अपनी एक वीडियो में मीरा खुद इस बारे में बताती हुई नजर आ रही हैं।
2 of 4
mira rajput
- फोटो : instagram
शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और वह अक्सर तस्वीरें वीडियो पोस्ट करती रहती हैं। इसी के साथ मीरा खुद का व्लॉग भी चलाती हैं। उन्होंने अपने वीडियो व्लॉग में बाल टूटने की समस्या पर बात की है और इससे निजात पाने के बारे में भी बताया है। इस वीडियो में मीरा ने झड़ते बालों की समस्या को लेकर बताया कि वह भी बाल झड़ने की समस्या से बहुत परेशान थीं। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि मैं इतने तनाव में थी कि मेरे बाल झड़ने लगे, मैं सोच में पड़ गई कि ये क्या हो रहा है। आज मैं आपसे शेयर करुंगी कि मेरे बाल क्यों टूट रहे थे और मैंने कैसे इस समस्या से निजात पाई।
मीरा ने बताता कि छह से सात महीने पहले बाल झड़ने की समस्या काफी गंभीर हो गई थी, उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि मेरे बाल पहले नहीं टूटे हैं। डिलीवरी के बाद भी मैंने दो बार इसे झेला है। मीरा ने बाल झड़ने के कारणों में तनाव को भी एक वजह बताया। मीरा ने कहा कि मुझे कोविड की सेकेंड वैक्सीन लगवाने के बाद ये हुआ, और जब मेरे भीतर घर को लेकर भी बहुत स्ट्रेस था। मीरा ने इस समस्या से निजात पाने के बारे में बात करते हुए मीरा ने कहा,'मैंने टाइट पोनीटेल बांधना बंद कर दिया, मैंने तौलिए से बालों को सुखाना शुरू किया और गीले बालों को कंघी करना बंद कर दिया'।
4 of 4
mira rajput
- फोटो : instagram
मीरा इस खास दिन करवाती हैं हेयर कट
मीरा राजपूत ने बालों को लेकर एक सीक्रेट शेयर करते हुए बताया कि वह कई बार अपने बाल पूर्णमासी के दिन कटवाती हैं। उन्होंने कहा, दोस्तों आपके ये बाद अटपटी लग सकती हैं लेकिन मैं हमेशा से इसे करती आई हूं। मेरी मां ने ये बात बताई थी। इसमें कुछ बात तो जरूर है। उन्होंने आगे बात करते हुए कहा, चांद का समंदर की लहरों पर भी और धरती पर भी एक प्रभाव पड़ता है, इसी तरह से हमारे शरीर पर भी इसका प्रभाव होता है। अगर आप अपने बाल पूर्णमासी के दिन कटवाते हैं तो आपके बाल घने होते हैं। इसके आगे वह कहती हैं कि यकीन करें या न करें लेकिन मैंने किया है।