शाहिद कपूर और मीरा राजपूत अक्सर अपनी बेटी मीशा के साथ कभी एयरपोर्ट तो कभी रेस्त्रां के बाहर स्पॉट किए जाते हैं। दोनों ही अपने पैरेंटहुड को बहुत एंज्वॉय कर रहे हैं। शाहिद अक्सर अपनी बेटी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।
पिछले साल मीरा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो और शाहिद दूसरे बच्चे को लेकर भी प्लान कर रहे हैं। दूसरा बच्चा होने के बाद ही वो अपने करियर के बारे में कुछ सोचेंगी। हाल ही में मीरा की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। जिन्हें देख लग रहा है कि वो फिर से प्रेग्नेंट हैं।
जी हां, बेबी बंप के साथ मीरा राजपूत की ये तस्वीरें उनके प्रेग्नेंट होने की खबर को पुख्ता कर रही हैं। हालांकि इस पर शाहिद और मीरा की तरफ से कोई बयान नहीं आया है। फैंस सोशल मीडिया पर मीरा की तस्वीरें देख इस बात को जानने के लिए उत्सुक हैं कि क्या सच में वो प्रेग्नेंट हैं।
बता दें कि दूसरे बच्चे को लेकर शाहिद ने कहा था, 'मीरा अभी सिर्फ 22 साल की हैं और वो दूसरा बच्चा भी चाहती हैं। वो इस जिम्मेदारी से फ्री होकर अपने करियर के बारे में सोचेंगी।' मीरा की तस्वीरों को देखकर लग रहा है कि दोनों ने दूसरा बेबी प्लान कर लिया है।
शाहिद ने एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में कहा था, 'हमारा पहला बच्चा प्लांड नहीं था। लेकिन अब हम दूसरे बच्चे के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। मैं शादी करने और फैमिली बनाने के लिए बेकरार था। मैं तीन-चार साल से बहुत अकेला फील कर रहा था।'