फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शाहिद कपूर ने शेयर की अपनी पुरानी तस्वीर, बॉडी देख फैंस ने 'बाहुबली' से की तुलना

Wed, 13 May 2020 01:23 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 13 May 2020 01:23 PM IST
विज्ञापन
shahid kapoor share his photo during padmaavat fans reactions
शाहिद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता शाहिद कपूर इन दिनों परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। लॉकडाउन में शाहिद पत्नी मीरा राजपूत और बच्चों के साथ की तस्वीरें और वीडियोज साझा करते रहते हैं। इस बार अभिनेता ने फिल्म 'पद्मावत' के दौरान की एक तस्वीर पोस्ट की है।

shahid kapoor share his photo during padmaavat fans reactions
शाहिद कपूर - फोटो : फाइल

तस्वीर में शाहिद अपनी बॉडी दिखाते नजर आ रहे हैं। इसमें उनका लुक फिल्म 'पद्मावत' का है। ऐसा लग रहा है कि शूटिंग के वक्त शाहिद कपूर ने ये तस्वीर खींची थी। तस्वीर के साथ शाहिद ने कोई कैप्शन नहीं लिखा है। बहरहाल फैंस उनकी इस तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं और इस पर कमेंट्स कर रहे हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor) on

shahid kapoor share his photo during padmaavat fans reactions
शाहिद कपूर - फोटो : फाइल

एक यूजर ने लिखा, 'परफेक्ट वन।' वहीं एक दूसरे ने लिखा कि 'मुझे ऐसा लगा कि लॉकडाउन में कबीर सिंह निकल आया।' एक यूजर ने शाहिद के लुक्स की तुलना 'बाहुबली' से की। एक ने लिखा कि 'लंबे बाल में सही लग रहे हो हैदर।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
shahid kapoor share his photo during padmaavat fans reactions
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

लॉकडाउन में शाहिद सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। बीते दिनों ट्विटर पर चैट करने के दौरान शाहिद ने कई सवालों के बेबाक तरीके से जवाब दिए। एक फैन ने उनसे पूछा, 'खाना, बर्तन, कपड़े, ये सब किया है क्या लॉकडाउन में? शाहिद ने कहा, 'मेरा डिपार्टमेंट बर्तन का है।'

विज्ञापन
shahid kapoor share his photo during padmaavat fans reactions
शाहिद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्मों की बात करें तो शाहिद कपूर की अगली फिल्म 'जर्सी' की रीमेक है। फिल्म में शाहिद कपूर क्रिकेट खेलते नजर आएंगे। खास बात ये है कि इस फिल्म में उनके पिता पंकज कपूर उनके मेंटॉर की भूमिका में होंगे। ‘जर्सी’ की रिलीज डेट 28 अगस्त थी लेकिन लॉकडाउन की वजह से इसकी शूटिंग रोकनी पड़ी। ऐसे में रिलीज डेट आगे बढ़ना तय है। 

लॉकडाउन की मार झेल रहे जानवरों की मदद के लिए फराह खान की बेटी ने बनाई पेंटिंग, जुटाए इतने लाख रुपये

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed