फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'कबीर सिंह' को लेकर शाहरुख खान पर शाहिद ने उठाया सवाल, कहा- बाजीगर में तो...

Mon, 23 Sep 2019 03:03 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Mon, 23 Sep 2019 03:03 PM IST
विज्ञापन
shahid kapoor reply on criticized of kabir singh movie
Shahid Kapoor - फोटो : Social Media

शाहिद कपूर की 'कबीर सिंह' साल 2019 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में एक है। फिल्म ने 278 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है। लेकिन इस फिल्म की रिलीज से ही शाहिद कपूर को अपने रोल के लिए आलोचनाओं का सामना करना पड़ा रहा है। जहां एक ओर शाहिद के फैंस उनकी एक्टिंग के कायल हो गए हैं तो वहीं कुछ सिनेमाजगत के स्टार्स ने शाहिद के रोल पर सवाल उठाए। शाहिद कपूर ने इसी को लेकर तंज कसा है।

shahid kapoor reply on criticized of kabir singh movie
Kabir Singh - फोटो : twitter

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2019 में शाहिद कपूर से सवाल किया गया कि क्या कबीर सिंह में बोल्ड सीन और करैक्टर को निभाते हुए वो असहज महसूस कर रहे थे?

shahid kapoor reply on criticized of kabir singh movie
Kabir Singh and Sanju - फोटो : file photo

इस पर शाहिद ने जवाब दिया कि फिल्म बाजीगर में शाहरुख खान ने शिल्पा शेट्टी को बिल्डिंग से नीचे गिरा दिया था लेकिन इसे देखकर लोग खुश होकर कह रहे थे कि अच्छा किया कि शाहरुख ने बदला ले लिया। इसके अलावा संजू में जब रणबीर कपूर ने सोनम के गले में टॉयलेट सीट पहनाई तो उसे कई अवॉर्ड मिल गए, लेकिन तब किसी को कोई दिक्कत नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
shahid kapoor reply on criticized of kabir singh movie
शाहिद कपूर - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला

शाहिद ने आगे कहा एक और फिल्म आ रही है जोकर, उसका किरदार किस तरह का पागलपन करता है, लेकिन मेरी समझ में नहीं आता कि जब इस दौर में हर तरह के किरदार लिखे जा रहे हैं तो सब के सब कबीर सिंह के पीछे क्यों पड़े हुए हैं।

विज्ञापन
shahid kapoor reply on criticized of kabir singh movie
Kabir Singh - फोटो : twitter

बता दें कि बॉलीवुड में अक्सर साउथ की रीमेक फिल्में बनती रहती हैं। लेकिन जो कमाल कबीर सिंह ने किया वो किसी करिश्मे से कम नहीं है। शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म कबीर सिंह 21 जून 2019 में रिलीज हुई थी। फिल्म का बजट 60 करोड़ रुपये रहा और फिल्म ने 278.24 करोड़ रुपये की कमाई की। पहले हफ्ते फिल्म ने करीब 135 करोड़ रुपये, दूसरे हफ्ते करीब 80 करोड़ और तीसरे हफ्ते करीब 36 करोड़ की कमाई करते हुए फिल्म पांचवे हफ्ते भी सिनेमाघर में टिकी रही। कबीर सिंह तेलुगू फिल्म अर्जुन रेड्डी का रीमेक है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed