{"_id":"65c37fdfb985f78cc3005e1c","slug":"shahid-kapoor-kriti-sanon-film-teri-baaton-mein-aisa-uljha-jiya-new-promo-released-in-theatres-on-9th-february-2024-02-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"TBMAUJ: तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया की रिलीज से पहले एक और धमाल, शाहिद-कृति की फिल्म का नया प्रोमो जारी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
TBMAUJ: तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया की रिलीज से पहले एक और धमाल, शाहिद-कृति की फिल्म का नया प्रोमो जारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुपाली रामा जायसवाल
Updated Wed, 07 Feb 2024 06:34 PM IST
सार
फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया', नौ फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। वहीं, शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म की रिलीज से 48 घंटे पहले जारी हुआ इसका नया प्रोमो फैंस के उत्साह को बढ़ा रहा है।
विज्ञापन
1 of 5
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
शाहिद कपूर और कृति सेनन अभिनीत फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' दो दिन बाद यानी 9 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है। फिल्म की एडवांस टिकट बुकिंग जारी है। हाल ही में रिलीज हुए ट्रेलर को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म की कहानी बिल्कुल अनोखी है। इसमें एक इंसान और एक रोबोट के बीच प्रेम प्रंसग देखने को मिलेगी। फिल्म का प्रमोशन जोरो-शोरों से जारी है। इसी बीच निर्माताओं ने मूवी का नया प्रोमो जारी कर फैंस के उत्साह को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है।
2 of 5
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
शाहिद कपूर और कृति सेनन अपनी आगामी फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में अपने अनोखे रोमांस से दर्शकों को आश्चर्यचकित करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। यह फिल्म एक इंसान और रोबोट के रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती है, और एक रोमांटिक कॉमेडी है। शाहिद कपूर और कृति सेनन अभिनीत 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' रिलीज से 48 घंटे दूर है। दर्शकों को फिल्म के कंटेंट के बारे में अधिक जानकारी देने के लिए निर्माताओं ने एक नया डायलॉग प्रोमो जारी किया है।
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
प्रोमो को देखकर साफ हो रहा है कि फिल्म में परिवार और मुख्य जोड़ी के बीच मजेदार नोकझोंक देखने को मिलेगी। फिल्म वैलेंटाइन सप्ताह के लिए आदर्श रिलीज मालूम हो रही है। साथ ही इसमें पारिवारिक दर्शकों के लिए भी बहुत कुछ है। निर्माताओं के जरिए जारी किए गए नए प्रोमो ने फैंस के उत्साह को पहले से भी ज्यादा बढा दिया है।
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान मुख्य जोड़ी ने फिल्म पर काम करने के अपने अनुभव, अपनी केमिस्ट्री, प्यार और रिश्तों पर अपने विचार साझा किए। शाहिद ने कहा कि रोबोट की भूमिका के लिए कृति बिल्कुल सही पसंद थीं। उन्होंने अपने बीच की केमिस्ट्री को बरकरार रखने का पूरा श्रेय भी कृति को दिया।
शाहिद कपूर ने साफ किया कि फिल्म इंसानों और तकनीक के रिश्ते के बारे में है। उन्होंने कहा कि यह फिल्म भविष्य में एक छलांग है, लेकिन यह वास्तविकता से बहुत दूर नहीं है। शाहिद के अनुसार, रोबोट के साथ प्यार में पड़ना किसी इंसान के प्यार में पड़ने से बहुत अलग नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि इस मूवी में और भी बहुत कुछ है, जो आपको फिल्म देखने पर पता चलेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।