{"_id":"5b54632a4f1c1b44748b62e3","slug":"shahid-kapoor-buys-another-flat-in-mumbai-worth-56-crore-ahead-of-second-baby-arrival","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दूसरे बच्चे के जन्म से पहले शाहिद कपूर ने खरीदा शानदार 'तोहफा', कीमत 50 करोड़ से भी ज्यादा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दूसरे बच्चे के जन्म से पहले शाहिद कपूर ने खरीदा शानदार 'तोहफा', कीमत 50 करोड़ से भी ज्यादा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। साल की शुरुआत में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'पद्मावत' ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की। उनके पास बैक टू बैक कई बड़ी फिल्मों के ऑफर्स आए। उनकी पत्नी मीरा राजपूत जल्द दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं। इस बात में कोई शक नहीं कि शाहिद अपने निजी और पेशेवर जिंदगी के बेहतरीन दौर से गुजर रहे हैं। अब उन्हें एक और खुशी नसीब हुई है।
2 of 5
shahid kapoor
अपना घर खरीदना या बनाना हर किसी का सपना होता है। शाहिद ने अपना यह ख्वाब दोबारा पूरा किया है। वेबसाइट 'बॉलीवुड लाइफ' की रिपोर्ट के अनुसार जुहू में आलीशान बंगले के बाद अब उन्होंने वर्ली में दो फ्लैट खरीदे हैं। इसकी कीमत 55.60 करोड़ रुपये हैं। वहीं नए घर के रजिस्ट्रेशन के लिए पूरे 2.91 करोड़ रुपये अदा किए हैं।
3 of 5
shahid kapoor
शाहिद कपूर का नया घर वर्ली स्थित एक बिल्डिंग के 42वीं-43वीं मंजिल पर है। एक फ्लैट का एरिया जहां 427.98 स्क्वेयर मीटर है वहीं दूसरा फ्लैट 300.48 स्क्वेयर मीटर बड़ा है। यही नहीं इस घर की बालकनी 40.88 स्क्वेयर मीटर की है। कुल मिलाकर शाहिद का नया घर करीब 8,625 स्क्वेयर फीट बड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
shahid kapoor
- फोटो : instagram
शाहिद कपूर से पहले अभिषेक बच्चन और सैफ अली खान समेत कई सेलिब्रिटीज ऐसा कर चुके हैं। बच्चे के जन्म के वक्त ही कई सेलिब्रिटीज उनके नाम से प्रॉपर्टी खरीद चुके हैं। अराध्या के पहले बर्थडे पर अभिषेक और ऐश्वर्या ने दुबई में बंगला खरीदा। हाल ही में तैमूर के पहले बर्थडे पर पूरा का पूरा जंगल उनके नाम कर दिया गया। हालांकि, इस बात की जानकारी नहीं है कि शाहिद कपूर ने यह नई प्रॉपर्टी किसके नाम से खरीदी है।
विज्ञापन
5 of 5
shahid kapoor,
शाहिद कपूर की फिल्मों की बात करें तो वह इन दिनों 'बत्ती गुल मीटर चालू' की शूटिंग कर रहे हैं। इसके बाद वह दक्षिण भारत की सुपरहिट फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' की हिंदी रीमेक की शूटिंग शुरू करेंगे। हालांकि, बच्चे के जन्म के बाद वह करीब महीने भर की छुट्टी लेंगे। लिहाजा, उनकी कोशिश है कि वह सितंबर तक अपनी फिल्मों की ज्यादा से ज्यादा शूटिंग पूरी कर लें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।