फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ramayana Actor Ranbir Kapoor in Durga puja pandal sings Kabira songs with Harshdeep Kaur video viral

रणबीर कपूर: दुर्गा पूजा पंडाल में नजर आए अभिनेता, हर्षदीप कौर के साथ गाया अपनी फिल्म का गाना; वीडियो वायरल

Sun, 18 Oct 2026 10:15 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 18 Oct 2026 10:15 AM IST
सार

Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर हाल में पूजा के लिए पंडाल पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' का गाना गाया है। फैंस इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
 

विज्ञापन
Ramayana Actor Ranbir Kapoor in Durga puja pandal sings Kabira songs with Harshdeep Kaur video viral
हर्षदीप कौर, रणबीर कपूर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रणबीर कपूर इन दिनों अपकमिंग फिल्म 'रामायण' को लेकर चर्चा में हैं। जल्द ही यह फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस बीच अभिनेता नवरात्रि के दौरान मुंबई के 'नॉर्थ बॉम्बे सार्वजनीन दुर्गा पूजा' पंडाल पहुंचे। वहां उनकी मुलाकात अपने फिल्ममेकर दोस्त अयान मुखर्जी से हुई। यहां सबसे खास पल वह था जब रणबीर, हर्षदीप कौर के साथ मंच पर आए और अपनी 2013 की हिट फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' का गाना 'कबीरा' गाया।
विज्ञापन
Trending Videos

Ramayana Actor Ranbir Kapoor in Durga puja pandal sings Kabira songs with Harshdeep Kaur video viral
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
लाल कुर्ते में पंडाल पहुंचे रणबीर
पूजा पंडाल में रणबीर कपूर लाल और सुनहरे रंग के कुर्ते और सफेद पजामे में नजर आए। अभिनेता को देवी दुर्गा का आशीर्वाद लेते देखा गया। इसके बाद उन्होंने हाथ जोड़कर कुछ तस्वीरें खिंचवाईं। साथ ही उन्हें पूजा स्थल पर अयान और अन्य मेहमानों का अभिवादन करते हुए भी देखा गया।

सिद्धू मूसेवाला: दिवंगत गायक के ढाई साल के भाई से किसको है खतरा? दर्ज हुई शिकायत, जानें पूरा मामला

विज्ञापन
विज्ञापन

Ramayana Actor Ranbir Kapoor in Durga puja pandal sings Kabira songs with Harshdeep Kaur video viral
हर्षदीप कौर, रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर ने हर्षदीप के साथ गाया गाना
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में रणबीर को मंच पर हाथ में माइक लिए खड़े देखा जा सकता है। जबकि हर्षदीप 'कबीरा' गाना गा रही हैं। रणबीर भी उनके साथ गाते हैं और माइक को दर्शकों की ओर कर देते हैं, ताकि वे भी उनके साथ गा सकें। गाना साथ में गाने के बाद, हर्षदीप वहां मौजूद लोगों से रणबीर और उनकी परफॉर्मेंस के लिए तालियां बजाने को कहती हैं।

रणबीर की परफॉरमेंस देखकर फैंस पुरानी यादों में खो गए। एक फैन ने लिखा, 'हे भगवान, वह यहां बहुत ही ज्यादा हैंडसम लग रहे हैं।' एक फैन ने लिखा, 'ओह, कितनी पुरानी यादें ताजा हो गईं!' वहीं, एक और फैन ने लिखा, 'कितना प्यारा पल है।' कुछ अन्य फैंस ने 'ये जवानी है दीवानी' के मीम शेयर किए।
विज्ञापन

Ramayana Actor Ranbir Kapoor in Durga puja pandal sings Kabira songs with Harshdeep Kaur video viral
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर कपूर का वर्कफ्रंट
  • रणबीर की पिछली फिल्में 2023 में आईं 'तू झूठी मैं मक्कार' और 'एनिमल' थीं। 
  • रणबीर कपूर जल्द ही नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' में नजर आएंगे। 
  • इस फिल्म में रणबीर कपूर राम की भूमिका में, साई पल्लवी सीता के रूप में और यश रावण के किरदार में नजर आएंगे। 
  • यह फिल्म 5 नवंबर को दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 
  • इसका दूसरा भाग दिवाली 2027 में रिलीज किया जाएगा। 
  • रणबीर की एक और फिल्म, संजय लीला भंसाली की 'लव एंड वॉर' भी आने वाली है। 
  • इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट और विक्की कौशल भी हैं।
  • यह फिल्म जनवरी 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by SnehZala (@sneyhzala)


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed