बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'कबीर खान' को लेकर काफी चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में है। हाल ही में फिल्म का पोस्टर रिलीज किया गया है जिसे शाहिद के फैंस काफी पसंद करे रहे हैं। इस बीच कबीर खान में शाहिद कपूर को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है।
2 of 5
Shahid Kapoor
- फोटो : youtube
गौरतलब है कि फिल्म 'कबीर खान' में शाहिद कपूर मेडिकल स्टूडेंट की भूमिका निभा रहे हैं। इस किरदार को करने के लिए शाहिद कपूर को काफी मेहनत करने पड़ी है। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो शाहिद कपूर ने फिल्म में अपने किरदार को मजबूती से करने के लिए कॉलेज स्टूडेंट्स के कपड़े तक पहने।
3 of 5
Shahid Kapoor
- फोटो : social media
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कबीर सिंह की कुछ शूटिंग दिल्ली के कॉलेज में हुई है। इस दौरान शाहिद कपूर ने कुछ समय कॉलेज स्टूडेंट्स के साथ गुजारा। रियल लुक के लिए शाहिद ने कॉलेज स्टूडेंट्स से कपड़े तक मांग कर पहने। बताया जाता है कि 'कबीर सिंह' में शाहिद के पहने हुए कई कपड़े दिल्ली के कॉलेज स्टूडेंट्स के हैं।
4 of 5
shahid kapoor
- फोटो : file photo
आपको बता दें कि कबीर खान के किरदार के लिए शाहिद ने जमकर मेहनत की है। हाल ही में मुंबई मिरर को दिए इंटरव्यू में उन्होंने इसकी शूटिंग से जुड़े कई राज खोले हैं। शाहिद ने बताया- 'मैं सिगरेट्स का प्रचार नहीं करता। हालांकि, इस किरदार के लिए मुझे ऐसा करना था क्योंकि फिल्म का लीड स्टार अपने गुस्से और आवेश को चैनलाइज करने के लिए ऐसा करता था।' शाहिद ने बताया कि उन्हें किरदार में ढलने के लिए एक दिन में 20-20 सिगरेट पी जानी पड़ती थी।
5 of 5
shahid kapoor
- फोटो : file photo
कबीर खान तेलुगू फिल्म अर्जुन रेड्डी का हिंदी रीमेक है। अर्जुन रेड्डी में एक्टर विजय देवरकोंडा और शालिनी पांडे ने मुख्य भूमिका निभाई थी। यह फिल्म तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री की सबसे बड़ी फिल्म में से एक है। कबीर खान का निर्देशन संदीप कर रहे हैं। ये फिल्म 21 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।