शाहिद कपूर अपनी पहली ही फिल्म 'इश्क विश्क' से लाखों लड़कियों के दिलों पर राज करने लगे। फैंस का दिल तोड़ते हुए उन्होंने साल 2015 में अरेंज मैरिज की। शाहिद ने दिल्ली की रहने वालीं मीरा राजपूत के साथ सात फेरे लिए। 25 फरवरी को शाहिद कपूर अपना जन्मदिन मनाते हैं। उनके जन्मदिन पर चलिए आपको दिखाते हैं शादी की अनदेखी तस्वीरें।
2 of 7
shahid kapoor, mira rajput
- फोटो : social media
शाहिद और मीरा ने गुरुद्वारे में शादी की थी। इस दौरान मीरा ने गुलाबी रंग का लहंगा पहना हुआ था और लाल रंग की चुनरी ओढ़ी थी। शादी के जोड़े में मीरा बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। शाहिद ने सफेद रंग की शेरवानी पहनी थी जिसमें वो खूब जच रहे थे।
3 of 7
shahid kapoor, mira rajput
- फोटो : social media
शाहिद ने फिल्म इंडस्ट्री से दूर एक लड़की से शादी कर हर किसी को चौंका दिया था। मीरा रातों-रात मशहूर हो गई थीं। पूरा मीडिया शाहिद की पत्नी के बारे में जानना चाहता था। धीरे-धीरे शाहिद और मीरा ने खुद ही मीडिया के सामने आना शुरू किया और अपने रिश्ते के बारे में बताया।
4 of 7
Shahid Kapoor and Mira Rajput
- फोटो : instagram
मीरा का परिवार दिल्ली में रहता है। जब दोनों के परिवारवालों ने शादी के लिए बात की तो शाहिद दिल्ली जाकर मीरा से मिले थे। इस जोड़ी की उम्र के बीच 13 साल का फासला है। मीरा जब शाहिद से मिली थीं उस वक्त उन्होंने दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज से ग्रेजुएशन खत्म किया था। उस समय वो मात्र 21 साल की थीं। इन दोनों के परिवार वाले दिल्ली के एक ही सत्संग में जाते थे और वहीं से इनके रिश्ते की बात शुरू हुई।
5 of 7
Shahid Kapoor, Mira Rajput
- फोटो : social media
शाहिद ने अपने भविष्य, पत्नी और शादी के बारे में बात करते हुए कहा था कि वो एक 21 साल की लड़की से शादी करने को तैयार नहीं थे लेकिन जब वो मीरा से मिले थे उन दोनों ने सात घंटे तक बातें की थीं। जिसके बाद शाहिद मीरा से शादी के लिए राजी हुए।