बकरीद के मौके हर कोई अच्छी नस्ल के बकरों की मांग करता है । इस मामले में बॉलीवुड सेलेब्रिटीज भी पीछे नहीं हैं । बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान भी बकरीद के मौके पर कुर्बानी के लिए बेहतरीन नस्ल के बकरे मंगाते हैं ।
पिछले कई सालों से शाहरुख बेंगलुरु से बकरे मंगा रहे हैं । मोहम्मद इब्राहिम नाम के एक डीलर ने डीएनए से बात करते हुए कहा था कि वो शाहरुख के बहुत बड़े फैन हैं और हर साल उन्हें कुर्बानी के लिए बकरे भेजते हैं । शाहरुख जो बकरा चाहते थे उसकी कीमत 5 लाख रुपए थी ।
इब्राहिम का कहना था कि ये उनके लिए गर्व की बात है कि बॉलीवुड का इतना बड़ा स्टार उनके पास से बकरे खरीदता है । कुछ साल पहले भी इब्राहिम ने शाहरुख खान को 12 लाख रुपए के बकरे भेजे थे । शाहरुख के लिए ये बकरे फ्लाइट से मुंबई तक लाए जाते हैं ।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2 साल पहले भी शाहरुख ने कर्नाटक से दो बकरे खरीदे थे । ये बकरे दक्कनी नस्ल के थे । इन बकरों को प्लेन के जरिए मुंबई लाया गया था । शाहरुख ने इन बकरों के लिए 1 लाख 10 हजार रुपए दिए थे । इन बकरों का वजन 250 किलो था ।
शाहरुख के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो इन दिनों अपनी फिल्म 'जीरो' की शूटिंग पूरी करने में बिजी हैं । फिल्म में शाहरुख बौने के अवतार में नजर आएंगे । इसमें शाहरुख के अलावा कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा भी होंगी । इससे पहले ये तिकड़ी फिल्म 'जब तक है जान' में नजर आई थी ।