फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शाहरुख ने किया गणपति विसर्जन और मीटू पर अभिनेत्री का खुलासा, ये हैं मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

Fri, 13 Sep 2019 12:09 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Fri, 13 Sep 2019 12:09 PM IST
विज्ञापन
shah rukh khan to dream girl section 375 here top bollywood news
bollywood top news - फोटो : social media

शाहरुख ने किया गणपति विसर्जन


10 दिन तक चले गणेशोत्सव का समापन हो गया है। भक्तों ने भगवान गणेश की मूर्ति का विसर्जन कर उन्हें अलविदा कह दिया। इस मौके पर शाहरुख खान ने भी गणपति को अंतिम विदाई दी। शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'पूजा हो गई... विसर्जन हो गया...  गणपति बप्पा मोरया! दुनिया की सभी खुशहाली हर घर और हर परिवार में आए।' बता दें कि शाहरुख हर साल अपने घर गणेश की मूर्ति की स्थापना करते हैं।

shah rukh khan to dream girl section 375 here top bollywood news
Anushka Sharma, Virat Kohli - फोटो : Social Media

विराट को किस करती दिखीं अनुष्का
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें अनुष्का विराट के हाथ पर किस करती नजर आ रही हैं। दरअसल दिल्ली के फिरोज शाह कोटला स्टेडियम का नाम बदलकर अब अरूण जेटली स्टेडियम कर दिया गया है। विराट कोहली के नाम पर भी इस स्टेडियम में एक स्टैंड का नाम विराट कोहली होगा। विराट के साथ अनुष्का भी पहुंची थीं। लुक्स की बात करें तो विराट और अनुष्का ने पारंपरिक परिधान पहने हुए थे।

विराट कोहली की जिंदगी का ये किस्सा सुनकर इमोश्नल हुईं अनुष्का, पति को Kiss कर संभाला

shah rukh khan to dream girl section 375 here top bollywood news
KBC - फोटो : Social Media

केबीसी 11: अब्दुल कलाम के साथ काम चुकीं कंटेस्टेंट ने जीता 25 लाख
कौन बनेगा करोड़पति 11 के एक एपिसोड में इस बार पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के साथ काम कर चुकीं राकेश शर्मा शामिल हुईं। साल 2002 से लेकर 2007 तक राकेश शर्मा ने बतौर ओएसडी (Officer on Special Duty) पूर्व राष्ट्रपति के साथ काम किया था। शो के दौरान राकेश शर्मा ने कहा कि उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि उन्हें राष्ट्रपति के साथ काम करने का मौका मिलेगा। राकेश शर्मा 25 लाख की राशि जीतने में कामयाब रहीं। लाइफलाइन खत्म हो जाने के चलते उन्होंने 50 लाख के सवाल पर रिस्क नहीं लिया। 

KBC: पूर्व राष्ट्रपति के साथ काम कर चुकीं इस कंटेस्टेंट ने जीते इतने लाख, मुश्किल सवाल पर छोड़ा गेम

विज्ञापन
विज्ञापन
shah rukh khan to dream girl section 375 here top bollywood news
dream girl - फोटो : social media

'ड्रीम गर्ल' और 'सेक्शन 375' आज रिलीज
बॉक्स ऑफिस पर आयुष्मान खुराना की 'ड्रीम गर्ल' और अक्षय खन्ना-ऋचा चड्ढा की 'सेक्शन 375' आज रिलीज हो गई है। 'ड्रीम गर्ल' में आयुष्मान के साथ नुसरत भरूचा मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में आयुष्मान ने पूजा नाम की लड़की का किरदार निभाया है। फिल्म का निर्देशन राज शांडिल्य ने किया है जबकि इसे एकता कपूर ने प्रोड्यूस किया है।
फिल्म सेक्शन 375 की कहानी यौन दुष्कर्म के आरोपी के कोर्ट ट्रायल पर आधारित है। फिल्म को अजय बहल ने निर्देशित किया है। राहुल भट्ट और मीरा चोपड़ा भी अहम किरादरों में हैं।
 

विज्ञापन
shah rukh khan to dream girl section 375 here top bollywood news
Chahat Khanna - फोटो : Social Media

मीटू पर अभिनेत्री ने  किया ये खुलासा
टेलीविजन से अपने करियर की शुरुआत करने वालीं अभिनेत्री चाहत खन्ना इंडस्ट्री में लंबे समय बाद संजय दत्त की फिल्म 'प्रस्थानम से कमबैक कर रही हैं। अच्छे करियर के बावजूद भी चाहत ने इंडस्ट्री से दूरी बनाकर रखी। डीएनए से बात करते हुए चाहत ने मीटू पर कहा, 'मैं ऐसी कई अभिनेत्रियों को जानती हूं जिन्होंने उस दौरान चुप रहना ठीक समझा लेकिन मैं आपको बता दूं कि काफी ऐसे कलाकार थे जिनका नाम सामने आना चाहिए था लेकिन नहीं हुआ।' 

इस एक्ट्रेस ने #MeToo मूवमेंट को बताया फैशन ट्रेंड, बोलीं- चेक लेकर लोगों ने मुंह...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed