इन दिनों भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। हाल में यह कपल एक इवेंट में शामिल हुआ। इस दौरान कुछ ऐसा हुआ कि अनुष्का इमोशनल हो गईं। इसके बाद उन्होंने विराट के हाथ पर Kiss किया।
2 of 6
Indian Cricket Team
- फोटो : Social Media
दरअसल नई दिल्ली के फिरोज शाह कोटला स्टेडियम का नाम बदलकर डीडीसीए के पूर्व अध्यक्ष और केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली के नाम पर रखा गया। इस इवेंट में विराट और अनुष्का सहित कई भारतीय खिलाड़ी पहुंचे थे।
3 of 6
Anushka Sharma, Virat Kohli
- फोटो : Social Media
इस दौरान ये भी घोषणा की गई कि विराट कोहली के नाम पर भी इस स्टेडियम में एक स्टैंड का अनावरण किया जाएगा। स्टेडियम में अब विराट कोहली स्टैंड को भी देखा जा सकेगा। इस बीच डीडीसीए प्रेसिडेंट रजत शर्मा वहां मौजूद लोगों के साथ एक किस्सा शेयर किया।
4 of 6
28 मार्च 2015 को अस्सी घाट पर आयोजित मोरारी बापू की कथा में पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली।
- फोटो : अमर उजाला
रजत शर्मा ने बताया विराट के पिता के देहांत के बाद अरुण जेटली दिल्ली के उत्तम नगर में कोहली का घर ढूंढ़ते हुए पहुंचे थे। उस समय विराट अंडर-19 टीम में थे और उन्हें एक मैच खेलना था।
5 of 6
Anushka Sharma, Virat Kohli
- फोटो : Social Media
उन्होंने आगे बताया कि विराट ने अपने पिता के निधन के बावजूद मैच जारी रखा और शानदार पारी खेली। इस बात पर अरुण जेटली ने तारीफ करते हुए कहा था कि विराट एक बहुत बड़ा नाम बनेंगे।