ड्रग केस में शाहरुख खान का बेटा आर्यन खान पकड़ा गया है। मुंबई की एक अदालत ने उसे तीन दिन की एनसीबी रिमांड पर भेज दिया है। उसके साथ गिरफ्तार हुए दो अन्य आरोपियों को भी हिरासत में भेजा गया है। सोशल मीडिया पर आर्यन को खूब ट्रोल किया जा रहा है, साथ ही शाहरुख खान की परवरिश पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। इस बीच कई बॉलावुड सितारे आर्यन के सपोर्ट में खड़े हो गए हैं।
शाहरुख और गौरी के घर पहुंचे सितारे
वहीं शाहरुख खान के घर मन्नत में सितारों का आना जाना लगा हुआ है। सबसे पहले रविवार की रात को सलमान खान उनके घर पहुंचे। उसके बाद सोमवार देर रात करण जौहर, मनीष मल्होत्रा, महीप कपूर, नीलम कोठारी समेत कई सितारे शाहरुख और गौरी के घर पहुंचे हैं। वहीं कुछ सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए अपना समर्थन दिखाया है।
2 of 7
सुजैन खान
- फोटो : instagram/suzkr
ऋतिक रोशन की पत्नी सुजैन खान ने लिखा, मेरे ख्याल से ये आर्यन खान के बारे में नहीं है क्योंकि वो दुर्भाग्यवश गलत समय पर गलत जगह था। वो बहुत अच्छा बच्चा है। इस हालात को एक उदाहरण के तौर पर देख सकते हैं कि कैसे बॉलीवुड के लोगों को विच हंट किया जाता है। मैं शाहरुख और गौरी के साथ हूं।
3 of 7
सुचित्रा कृष्णमूर्ति
- फोटो : Twitter
शाहरुख खान की को-स्टार रहीं सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने कहा कि मेरे परिवार के एक सदस्य के पास एक क्रूज है, इसलिए मुझे पता है कि वहां सुरक्षा जांच के कई दौर होते हैं। इसलिए मुझे समझ में नहीं आता कि सुरक्षा का यह उल्लंघन कैसे हुआ। मुझे लगता है कि यह एक टारगेट करने जैसा है और उनकी छवि को धुमिल करने वाला है। यह सिर्फ 8 बच्चों का झुंड नहीं हो सकता।
4 of 7
मीका सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम
मीका सिंह ने लिखा, वाह क्या खूबसूरत है कॉर्डेलिया क्रूज... काश मैं वहां जा पाता। मैंने सुना है कि बहुत सारे लोग थे। उन्होंने आगे लिखा, इतने बड़े क्रूज में सिर्फ आर्यन खान ही घूम रहा था क्या.. हद है..। गुड मॉर्निंग आपका दिन शानदार हो। मीका का कहना है कि क्या इस क्रूज पर सिर्फ आर्यन खान ही था।
शशि थरूर ने लिखा- मैं ड्रग्स का प्रशंसक नहीं हूं और ना ही मैंने कभी ड्रग्स लेने की कोशिश की, लेकिन जिस तरह से शाहरुख खान के बेटे की गिरफ्तारी को लेकर लोग मजाक बना रहे हैं, उससे नफरत सी महसूस होती है। कुछ सहानुभूति रखें। अपने मजे के लिए 23 साल के लड़के को इतना ट्रोल करने की जरूरत नहीं है।