सलमान खान आज यानी 27 दिसंबर को 52 साल के हो गए। इस मौके को उन्होंने अपने परिवार और कुछ खास दोस्तों के साथ सेलिब्रेट किया। सभी ने अपने-अपने तरीके से बॉलीवुड के सुल्तान को बर्थडे विश किया। विश करने का सबसे खास तरीका अपनाया शाहरुख खान ने।
मौका था 63वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स का, जहां शाहरुख खान भी मौजूद थे। चूंकि यह सलमान के बर्थडे से ठीक एक दिन पहले वाली शाम थी तो ऐसे में शाहरुख से पूछ लिया गया कि क्या वह अपने भाईजान के लिए कोई संदेश देना चाहते हैं? शाहरुख ने भी गाना गाकर अपने खास दोस्त को विश कर दिया।
शाहरुख ने 'तुम जियो हजारों साल...' गाकर सलमान को बर्थडे विश किया। शाहरुख ने कहा मैं उन्हें शुभकामनाएं देना चाहता हूं। मैं उनसे कल नहीं मिल पाऊंगा, क्योंकि मेरे बच्चे यहां हैं और मैं उनके साथ समय बिताना चाहता हूं, लेकिन हम तब सेलिब्रेट करेंगे जब वह वापस लौट आएंगे। हम सलमान का बर्थडे एक महीने तक मना सकते हैं।'
वहीं सलमान ने इस खास मौके को यादगार बनाने के लिए अपना पनवेल का फार्महाउस चुना। सलमान ने अपना जन्मदिन पूरी फैमिली और कुछ खास दोस्तों के साथ सेलिब्रेट किया। सलमान के लिए ये मौका जरा खास है।