{"_id":"5ad800254f1c1b05418b54fc","slug":"shah-rukh-khan-reveals-his-character-in-his-upcoming-zero","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आमिर के बाद अब शाहरुख खान ने भी खोल दिया 'जीरो' का राज, यकीन करना हो सकता है मुश्किल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आमिर के बाद अब शाहरुख खान ने भी खोल दिया 'जीरो' का राज, यकीन करना हो सकता है मुश्किल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 19 Apr 2018 08:04 AM IST
विज्ञापन
shah rukh khan
बॉलीवुड के किंग खान यानि कि शाहरुख खान की फिल्मों का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है। इन दिनों इस फिल्म की शूटिंग जोरों-शोरों से चल रही है। हाल ही में लंदन से लौटी कटरीना कैफ ने भी फिल्म के बाकी क्रू मेंबर्स को ज्वाइन कर लिया है। टीजर रिलीज के बाद से ही फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।
Trending Videos
जीरी वीएफएक्स स्टोरी
- फोटो : Self
अब आमिर खान की राह पर चलते हुए शाहरुख खान ने भी फिल्म में अपने किरदार के बारे में खुलासा कर दिया है। शाहरुख ने सोशल मीडिया पर अपनी एक फोटो शेयर करते हुए लिखा- ‘दूर क्या है, जो कभी-कभी नजदीक और नजदीक आता है, सूरज के अलावा…यह हमारी फिल्म है। शुक्रिया आनंद एल राय और उनकी टीम और अनुष्का शर्मा जो भी वह कर रहे हैं।’
What is far, is close and close sometimes,
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) April 18, 2018
Is farther than the Sun...that’s our film. Thanx @aanandlrai & his team & @AnushkaSharma for all they r doing. #ZeroTheMovie pic.twitter.com/N45cN35O46
zero
जीहां अब आप सोच रहे होंगे कि फिल्म का क्लाइमेक्स क्या होगा तो आपको बता दें फिल्म के क्लाइमेक्स में किरदार मंगल ग्रह पर होंगे। इसके पीछे कहानी में बेहद लॉजिकल रीजन है जो आपको फिल्म में ही देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
zero
इस फिल्म में शाहरुख खान एक बौने व्यक्ति के किरदार में नजर आने वाले हैं। वहीं कटरीना एक सुपरस्टार की भूमिका निभाने वाली हैं। जबकि सलमान खान कटरीना के हीरो के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म 'जीरो' में शाहरुख और कटरीना के साथ अनुष्का शर्मा भी नजर आएंगी। ये फिल्म 21 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है। गौरतलब है कि जीरो को आनंद एल. राय ने डायरेक्ट किया है।
