शाहरुख खान और कटरीना कैफ इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'जीरो' की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म के सेट से कई तस्वीरें सामने आई हैं। अब शाहरुख खान ने शूट के दौरान कटरीना की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है।
जब शाहरुख ने ट्विटर पर कह दी इतनी बड़ी बात, गौरी को कटरीना से हो जाएगी जलन
दरअसल, तस्वीर के साथ शाहरुख खान ने सुपरहिट फिल्म 'डर' के 25 साल पुराने सीन को रीक्रिएट किया। उन्होंने कटरीना की तस्वीर के साथ लिखा कि, 'तुम आइस्क्रीम नहीं खाती हो। तुम बहुत मेहनत से काम करती हो। तुमने मुझे डर की याद दिला दी है। आई लव यू क..क..क..कटरीना।'
Cos she doesn’t eat ice cream in real, Cos she has worked so hard & cos this reminds me of Darr...on @aanandlrai #Zero the film...’I lov u kkkKatrina..’ pic.twitter.com/YWZYClrcOQ
इससे पहले कटरीना ने शाहरुख की सेल्फी अपने अकाउंट से शेयर की थी। फिल्म ‘जीरो’ के सेट से एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर लीक हो चुका है। जिसमें शाहरुख खान खुद नजर आ रहे हैं। इस वीडियो पर लिखा गया है ‘ऑन सेट’।
Katrina Kaif films Shahrukh Khan on the sets of #Zero pic.twitter.com/8oQtzExXjG
बता दें कि, इन दोनों स्टार के साथ आनंद एल रॉय की फिल्म 'जीरो' में अनुष्का शर्मा भी नजर आएंगी। एक बार फिर शाहरुख खान का फिल्म में अलग अवतार देखने को मिलेगा। फिल्म में शाहरुख खान बौने के किरदार में नजर आएंगे।