अमिताभ बच्चन की दिवाली पार्टी में ऐश्वर्या राय की मैनेजर के लहंगे में लगी आग को बुझाने वाला मुद्दा अभी शांत नहीं हुआ है। पहले खबरें आई थीं कि इस आग को शाहरुख खान ने बुझाया और इसमें वो थोड़ा बहुत जल गए। लेकिन बाद में ये बात साफ हुई कि इस आग को शाहरुख ने नहीं बल्कि ऐश्वर्या ने खुद बुझाया था। शनिवार को अपने जन्मदिन के मौके पर शाहरुख अपने फैंस से मिले। इस दौरान एक फैन ने उनसे घटना से जुड़ा हुआ ही सवाल पूछ लिया।
2 of 7
शाहरुख खान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक जब शाहरुख खान से एक फैन ने ऐश्वर्या राय बच्चन की मैनेजर अर्चना सदानंद के कपड़ों में आग लगने और उसे बुझाने वाली कंट्रोवर्सी पर सवाल किया तो शाहरुख ने इस पर बात करने से साफ मना कर दिया। शाहरुख ने जवाब देते हुए कहा- 'मैं इस बारे में बात नहीं करना चाहता, यह व्यक्तिगत है।' सुपरस्टार ने आगे इस बात पर जोर दिया कि उन्हें खुशी है कि जो भी घटना में घायल हुआ वह अब सुरक्षित है।
3 of 7
Aishwarya Rai
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि इस पूरी घटना को लेकर सबसे पहली बाजी शाहरुख खान की पीआर टीम ने मारी थी और उन्हें इस हादसे का हीरो बना दिया, लेकिन ये हकीकत सामने आने के बाद कि ऐश्वर्या की मैनेजर की जान शाहरुख ने नहीं बल्कि खुद ऐश्वर्या राय ने बचाई, मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में चलते रहना वाला पीआर वॉर एक नए मोड़ पर पहुंच गया।
4 of 7
Shahrukh Khan and Farah
- फोटो : file photo
बुधवार को सबसे पहले अंग्रेजी टेबलॉयड मिड डे ने अमिताभ बच्चन की दिवाली पार्टी में अर्चना सदानंद के लहंगे में आग लगने की खबर प्रकाशित की और इस आग से अर्चना को बचाने का क्रेडिट शाहरुख खान को दिया। हादसा सोमवार सुबह दो से तीन बजे के करीब का बताया गया। इस खबर को शाहरुख खान को फिल्म मैं हूं ना में निर्देशित कर चुकीं मशहूर कोरियोग्राफर फराह खान ने अपने ट्विटर हैंडल से आगे बढ़ाया।
5 of 7
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके साथ ही सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा की। इस पोस्ट के साथ प्रकाशित किए गए वीडियो में शाहरुख खान की शर्ट में आग लगती दिख रही है और शाहरुख बेफिक्र नजर आ रहे हैं। साथ में सलमान खान का वॉयस ओवर चलता है, “हीरो वो होता है जो आग में कूद के बुझा के बचाता है।”