बादशाह शाहरुख खान इन दिनों जहां अपनी फिल्म 'जीरो' को हिट कराने में जुटे हुए हैं, वहीं दूसरी तरफ उनकी फिल्म बॉक्स अॉफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पा रही है। हालांकि जहां तक शाहरुख की पर्सनल लाइफ के बारे में बात की जाए तो वह हमेशा की तरह हिट है।
वहीं शाहरुख इन दिनों अपने बेटे आर्यन और बेटी सुहाना को अच्छी सलाह देते हुए दिखाई दे रहे हैं। हाल ही में शाहरुख ने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में खुलकर बात की है। एक इंटरव्यू में शाहरुख ने कहा है कि, मैंने अपने 21 साल के बेटे से कहा है कि महिलाओं के साथ कभी भी बुरा व्यवहार नहीं करना चाहिए। वह आगे कहते हैं कि इसका मतलब है, महिलाओं के साथ मारपीट और गलत तरह की हरकतें जो मीटू के तहत सामने आईं हैं। मैं यहां पर महिलाओं को उनका सम्मान देने की बात कर रहा हूं।
पत्नी गौरी को लेकर शाहरुख कहते हैं कि, ‘ हमारी शादी को करीब 30 साल हो गए हैं। मैं गौरी को उसका पर्सनल स्पेस देता हूं। मैं कभी भी वह हरकत नहीं करता हूं जो गौरी को बुरी लगे। मैंने आज तक कभी भी गौरी के पर्स के अंदर नहीं देखा है। अगर वह कमरे में आराम कर रही होती है तो मैं हमेशा नॉक करके ही कमरे के अंदर जाता हूं।
अपनी बेटी सुहाना के लिए भी इन सारी बातों का ख्याल रखता हूं। मैं सुहाना के रुम में भी डोर को नॉक करके जाता हूं। हालांकि मैं उनका पिता हूं पर हर किसी का एक पर्सनल स्पेस होता है जो कि उसको मिलना चाहिए। वहीं एक सवाल के जवाब में शाहरुख कहते हैं 'मैं सुहाना से यह कहना चाहता हूं कि, अगर कोई लड़का तुमसे कहे, राहुल नाम तो सुना होगा तो समझ जाना कि वह तुम्हें छेड़ रहा है।
वहीं जब लड़का तुमसे किसी पार्टी में यह कहे कि और पास आना तो तुम उसे जोरदार तमाचा मारना। वहीं अपने सिग्नेचर स्टेप पर शाहरुख कहते हैं कि जब भी मैं गौरी के सामने हाथ फैला कर गाता हूं तो वह मुझे घर से बाहर निकाल देती हैं।