'किंग ऑफ रोमांस' कहे जाने वाले अभिनेता शाहरुख खान ने बड़े पर्दे पर रोमांस की अलग ही परिभाषा गढ़ी है। पर्दे पर जब भी वो बाहें फैलाएं दिखे, दर्शक उनकी अदा पर फिदा हो गए। कई अभिनेत्रियों के साथ शाहरुख की जोड़ी को दर्शकों ने इतना पसंद किया कि हिंदी सिनेमा में उनका जिक्र जरूर होता है। आज हम आपको शाहरुख खान के ऐसे ही रोमांटिक किरदारों के बारे में बताते हैं।
2 of 6
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे
- फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे हिट जोड़ियों में से एक है। फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' में राज और सिमरन का प्यार हमेशा के लिए यादगार बन गया। इस फिल्म को आदित्य चोपड़ा ने निर्देशित किया था। डीडीएलजे ने उस वक्त कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे।
3 of 6
दिल से
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'दिल से' में शाहरुख खान और मनीषा कोइराला एक साथ पर्दे पर दिखे थे। मणिरत्नम ने फिल्म का निर्देशन किया था। इसमें शाहरुख खान और मनीषा कोइराला के ऊपर फिल्माया गया टाइटल ट्रैक और 'सतरंगी रे' गाना आज भी लोगों को पसंद आता है।
4 of 6
देवदास
- फोटो : सोशल मीडिया
'देवदास' में शाहरुख खान बॉलीवुड की दो खूबसूरत अभिनेत्रियों, ऐश्वर्या राय बच्चन और माधुरी दीक्षित के साथ दिखे। फिल्म के सभी कलाकारों का अभिनय जोरदार था। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी इस फिल्म को दर्शकों ने भी सराहा।
5 of 6
कल हो ना हो
- फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान और प्रीति जिंटा पहली बार साथ में फिल्म 'दिल से' में दिखे थे। फिल्म में प्रीति का कैमियो रोल था। दोनों मुख्य कलाकार के तौर पर फिल्म 'कल हो ना हो' में नजर आए। करण जौहर की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी। इसके अलावा 'वीर जारा' में भी शाहरुख और प्रीति की जोड़ी को काफी पसंद किया गया।